फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Rafale deal supreme court verdict cm trivendra statement on rahul gandhi

सीएम त्रिवेंद्र का राहुल पर हमला, बोले कांग्रेस के मुंह पर तमाचा है राफेल पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला

Sat, 15 Dec 2018 08:40 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 15 Dec 2018 08:40 AM IST
विज्ञापन
Rafale deal supreme court verdict cm trivendra statement on rahul gandhi
trivendra singh rawat

राफेल सौदे की सभी याचिकाओं को सुप्रीम कोर्ट के खारिज करने पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा इससे साबित हुआ है कि सत्य परेशान हो सकता है, लेकिन पराजित नहीं। उन्होंने कहा कि यह कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और उनके समर्थकों पर करारा तमाचा है। इससे कांग्रेस की जनता को बरगलाने की साजिश नाकाम साबित हुई है। एक बार फिर साबित हुआ कि प्रधानमंत्री की नीयत और नीति पर देशवासियों को पूरा विश्वास है। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री आवास पर पत्रकार वार्ता में सीएम त्रिवेंद्र ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने साफ किया है कि राफेल की कीमत पर निर्णय लेना अदालत का काम नहीं है। कोर्ट ने यह भी स्पष्ट कर दिया कि राफेल विमानों की खरीद की प्रक्रिया में हस्तक्षेप करने का कोई कारण नजर नहीं आता है।
विज्ञापन


देश की संप्रभुता और सुरक्षा के लिहाज से ऐसे मुद्दे सार्वजनिक नहीं किए जाते हैं। सीएम ने कहा कि जबकि राहुल गांधी तो लगातार उलटा बयान देकर देश की सुरक्षा पर सवाल उठाते रहे। उन्होंने सेना और सैन्य प्रतिष्ठानों के मान सम्मान को भी ठेस पहुंचाई है। कांग्रेस का ये इतिहास रहा है कि वो सेना और देश की रक्षा से संबंधित मसलों पर सवाल उठाते रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सर्जिकल स्ट्राइक पर भी कांग्रेस ने संदेह पैदा कर सेना के मनोबल को गिराने का काम किया था। 2002 से राफेल की खरीद पर बातचीत चल रही थी, इस बीच 10 साल कांग्रेस सत्ता में रही लेकिन तब इन्होंने राफेल खरीद में कोई रुचि नहीं दिखाई। कांग्रेस ने हमेशा से रक्षा सौदों में बिचौलियों को तरजीह दी है। जबकि प्रधानमंत्री मोदी ने पारदर्शी तरीके से राफेल मामले पर दो सरकारों के बीच सौदा किया। 
 

राफेल ने दी भाजपा को राहत, कांग्रेस पर बोला हमला

भाजपा के कुमाऊं संभाग कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में राष्ट्रीय महामंत्री सरोज पांडेय ने कहा कि कांग्रेस का झूठ आज देश के सामने आ गया है। कांग्रेस ने किस प्रकार राफेल सौदे पर प्रश्न चिन्ह खड़ा किया था सुप्रीम कोर्ट ने कांग्रेस व राहुल गांधी के झूठ की पोल खोल दी है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव को लेकर पार्टी जोरशोर से जुटी है। लोकसभा सीटों को लेकर क्लस्टर बनाने और अन्य रणनीति बनाई गई है। 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने कहा कि कांग्रेस और राहुल गांधी ने राफेल को लेकर जो झूठ फैलाया था, उसके लिए उन्हें माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर भी सवाल उठाया था। रही बात विधानसभा चुनावों में हार-जीत की तो पार्टी जीत पर ज्यादा खुश और हार पर निराश नहीं होती है, वह लक्ष्य को लेकर चलती रहती है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने 23 बिंदु दिए थे, उसकी हाल में समीक्षा हुई है। भाजपा पांचों सीटें जीतेगी। केंद्रीय कपड़ा राज्यमंत्री अजय टम्टा ने कहा कि लोकसभा चुनावों में स्थितियां अलग होती हैं। लोकसभा का विजन ही अलग होता है, जो स्थितियां हैं उनका पार्टी चिंतन कर रही है। भाजपा हमेशा चुनाव को तैयार रहती है। पार्टी संगठनात्मक ढांचा मजबूत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed