{"_id":"63de5d82d07b7b25d96ff221","slug":"raf-team-reached-joshimath-from-meerut-team-will-inspect-affected-areas-till-february-10-2023-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Joshimath Is Sinking: मेरठ से जोशीमठ पहुंची RAF की टीम, 10 फरवरी तक करेगी प्रभावित इलाकों का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Joshimath Is Sinking: मेरठ से जोशीमठ पहुंची RAF की टीम, 10 फरवरी तक करेगी प्रभावित इलाकों का निरीक्षण
Sat, 04 Feb 2023 09:15 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोशीमठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोशीमठ
Published by: Vikas Kumar
Updated Sat, 04 Feb 2023 09:15 PM IST
सार
भारत सरकार की ओर से रैपिड एक्शन फार्स की एक टीम को जोशीमठ आपदा प्रभावित क्षेत्र की जानकारी जुटाने के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
उप कमांडेंट मुकेश कुमार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भू-धंसाव से प्रभावित जोशीमठ में निरीक्षण के लिए केंद्र सरकार ने रैपिड एक्शन फोर्स की एक टीम भेजी है। यह टीम विभिन्न जगहों का निरीक्षण कर आपदा प्रभावित क्षेत्र का डाटा एकत्रित करेगी। टीम 10 फरवरी तक नगर का निरीक्षण कर नुकसान का आकलन करेगी।
विज्ञापन
केंद्र सरकार की ओर से भेजी गई रैपिड एक्शन फोर्स की टीम में 60 जवान हैं। यह प्रभावित क्षेत्र की जानकारी एकत्रित करेंगे। रैपिड एक्शन फोर्स के उप कमांडेंट मुकेश कुमार ने बताया कि टीम ने काम शुरू कर दिया है। टीम यहां प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर जानकारी एकत्रित करेगी और नुकसान का डाटा तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन
लोगों से जनसंपर्क भी किया जाएगा। स्थानीय प्रशासन के साथ आगे की योजना को लेकर भी काम करेगी। उन्होंने बताया कि यहां से डाटा एकत्रित किया जाएगा। ताकि भविष्य में कहीं इस तरह की घटना होती है तो हमारे पास पूरी जानकारी होगी जिसका उपयोग किया जा सकेगा। अभियान 10 फरवरी तक अभियान चलेगाा।
विज्ञापन