फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   queen of hills mussoorie

बेहद खूबसूरत है मसूरी की आबोहवा

Wed, 14 Aug 2013 12:17 PM IST
देहरादून/ इंटरनेट डेस्क
देहरादून/ इंटरनेट डेस्क Updated Wed, 14 Aug 2013 12:17 PM IST
विज्ञापन
queen of hills mussoorie

देहरादून से 35 किमी. दूर मसूरी की हरी भरी पहाड़ियां देसी ही नहीं बल्कि विदेशी पर्यटकों को भी अपनी ओर खींच लाती है। 6500 फीट की ऊंचाई में बसा यह छोटा सा पर्यटन स्थल उत्तराखंड की शान है। मसूरी का दूसरा नाम 'पर्वतों की रानी' भी है।

विज्ञापन


हजारों की संख्या में पहुंचते हैं सैलानी
मसूरी के सुहावने मौसम का लुत्फ उठाने के लिए हर साल यहां हजारों की संख्या में सैलानी पहुंचते हैं। गर्मियों में सर्दी का अहसास करने और सर्दियों में स्नो फॉल देखने के लिए पर्यटक यहां पहुंचते हैं। इन सीजन में मसूरी के होटल पर्यटकों से भ्ारे रहते हैं।
विज्ञापन


स्कूलिंग के लिए भी प्रसिद्घ
मसूरी में धनौल्टी, कैंपटी फॉल, माल रोड, भट्टा फॉल मुख्य रूप से आकर्षक स्थान हैं। इसके साथ ही मसूरी में आईएएस ऑफिसरों को ट्रेनिंग देने वाली लालबहादुर शास्त्री एकेडमी भी मौजूद है। स्कूलिंग के लिए प्रसिद्घ मसूरी में नेशनल, इंटरनेशनल लेवल के कई प्रसिद्घ स्कूल मौजूद हैं। यहां से हिमालय की चोटियों को आसानी से देखा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैसे पहुंचे मसूरी
देहरादून से मसूरी के लिए रोडवेज बसें आसानी से मिल जाती हैं जो कि बेहद सस्ती हैं। यहां पहुंचने में लगभग डेढ़ घंटे का समय लगता है। देहरादून मसूरी बस स्टैंड रेलवे स्टेशन के पास मौजूद है। यहां से आप बस या टैक्सी लेकर आप आसानी से मसूरी पहुंच सकते हैं। दिसंबर लास्ट से फरवरी मिड तक और पूरी गर्मियों में पर्यटक यहां ज्यादातर संख्या में पहुंचते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed