{"_id":"585766f04f1c1be20ac066dd","slug":"quarrel-between-uttarakhand-government-and-organization","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीडीएफ : सरकार रही सहेज, संगठन का परहेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीडीएफ : सरकार रही सहेज, संगठन का परहेज
अरूणेश पठानिया / अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 19 Dec 2016 10:19 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस एक तरफ 70 विधानसभाओं में प्रत्याशी उतारने का दावा कर रही है, लेकिन सतत विकास संकल्प यात्रा पीडीएफ गठबंधन के विधायकों के विधानसभा क्षेत्रों में नहीं गई। संगठन और सरकार के बीच पीडीएफ को लेकर चल रही रार के चलते ही यह कदम उठाया गया है।
विज्ञापन
हालांकि पार्टी यात्रा के अंतिम चरण में सभी विधानसभाओं को कवर करने की बात कर रही है। पीडीएफ को लेकर कांग्रेस अभी तक अपने पत्ते नहीं खोल रही है कि गठबंधन के विधायकों की विधानसभाओं पर कांग्रेस प्रत्याशी किसे बनाएगी। जबकि पीडीएफ अपनी मंशा सरकार के सामने साफ कर चुकी है, जिसके चलते कांग्रेस पहले दौर की सतत विकास संकल्प यात्रा को उनके क्षेत्रों में ले जाने से बचती दिखी।
विज्ञापन
पीडीएफ को लेकर असहज रहने वाले किशोर उपाध्याय का रणनीति को बदलना साफ कर रहा है कि वह अपने शीर्ष नेतृत्व के निर्देशों पर चल रहे हैं। टिहरी में प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय की खुद की दावेदारी है, लेकिन वहां पार्टी सतत विकास संकल्प यात्रा नहीं गई। हालांकि जब यात्रा चली तो पीडीएफ विधायक और सरकार में मंत्री दिनेश धनै ने अपने कार्यक्रम आयोजित किये, जिसमें कांग्रेस के स्थानीय पदाधिकारी नहीं रहे।
विज्ञापन
धनै ने सीएम तक को टिहरी में बुलाया, लेकिन उसमें स्थानीय कांग्रेस लीडरशिप ने उन्हें आमंत्रित नहीं करने का आरोप लगाया। इसी तरह मंत्री प्रसाद नैथानी के देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र में सतत विकास संकल्प यात्रा का कार्यक्रम की जगह मंत्री ने अपने कार्यक्रम आयोजित किये। यहां भी सीएम पहुंचे, लेकिन स्थानीय नेता मौजूद नहीं रहे। यहां तो कांग्रेस के स्थानीय नेताओं के इशारे पर बाजार बंद से लेकर सीएम मुर्दाबाद तक के नारे लग गए।
लालकुआं विधानसभा में भी मंत्री हरीश दुर्गापाल ने अपने कार्यक्रम आयोजित किये, जिसमें कांग्रेस का कोई अधिकारिक कार्यक्रम शामिल नहीं है। प्रीतम सिंह के यहां भी यात्रा का हाल कुछ ऐसा ही रहा। ऐसे में कांग्रेस के सभी विधानसभाओं में प्रत्याशी उतारने का दावा फिलहाल साकार होता नहीं दिख रहा।
पीडीएफ के चौकड़ी यह इशारा भी कर चुकी है कि वह निर्दलीय के तौर पर उतरेंगे। मंत्री प्रसाद नैथानी को लेकर अभी स्थिति साफ नहीं है। ऐसे में कांग्रेस यहां प्रत्याशी उतारने में कोई दिक्कत तो नहीं आती दिख रही बावजूद इसके यहां पार्टी के कार्यक्रम नहीं करना मामले को पेचीदा बना रहा है।
‘दुर्भाग्य से कुछ न कुछ ऐसा घटित होता रहा, जिससे कुछ विधानसभाओं में यात्रा नहीं जा सकी। यमुनोत्री में यात्रा गई। बड़कोट व चिन्यालीसौड में कार्यक्रम हुए। जहां नहीं हुए वहां समावेशी जनआशीष यात्राएं निकाली जाएंगी। 24 दिसंबर को टिहरी में कार्यक्रम होगा।
- किशोर उपाध्याय, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष