{"_id":"68ad9a180a2f961f0302ac7a","slug":"pwd-suffered-a-loss-of-more-than-rs-5543816-lakh-during-the-rains-maharaj-dehradun-news-c-5-1-drn1044-772885-2025-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरसात में लोनिवि को 55438.16 लाख रुपये से अधिक का हुआ नुकसान: महाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरसात में लोनिवि को 55438.16 लाख रुपये से अधिक का हुआ नुकसान: महाराज
विज्ञापन
विज्ञापन
बरसात में लोनिवि को 55438.16 लाख रुपये से अधिक का हुआ नुकसान: महाराज
2600 से अधिक सड़के हुई क्षतिग्रस्त
अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने कहा है कि भारी बारिश, भूस्खलन और बाढ़ के कारण प्रदेश में लोक निर्माण विभाग को 55438.16 लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। इस मानसून सीजन में अभी तक 2600 से अधिक सड़कें क्षतिग्रस्त हुई हैं। इनमें से अभी तक 2406 सड़कों को खोल कर यातायात बहाल किया गया है।
लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने बताया कि तेज बारिश एवं आपदा की वजह से कुछ जगहों पर सड़कें पूरी तरह बह गई हैं। 195 मार्ग अभी भी बंद हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में लोनिवि की बंद 1703 सड़कों में से 1624 को खोल दिया गया है और शेष 97 सड़कों को खोलने का काम युद्धस्तर पर जारी है। उन्होंने बताया कि एन एच की 24 बंद सड़कों में से 23 खुल गई हैं। पीएमजीएसवाई की 869 सड़कों में से 754 को आवागमन के लिए पूरी तरह से खोल दिया गया है और शेष 115 सड़कों को खोलने का काम चल रहा है। जबकि बीआरओ और एनएचआईडीसीएल की सभी सड़कें इस समय पूरी तरह से खुली हुई हैं।
विज्ञापन
भूस्खलन की आशंका वाले स्थानों पर जेसीबी रखी गई है।
ताकि तत्काल प्रभाव से सड़कों को खोला जा सके। प्रदेश में कुल 684 मशीनें विभिन्न महत्वपूर्ण एवं मार्ग बन्द होने के सम्भावित स्थानों पर रखी गई है।