उत्तराखंड ः सजने लगा नए सीएम का आवास, बिजली और केबिल आदि के तार भी नहीं थे सही
धामी के मुख्यमंत्री बनने की घोषणा होते ही यहां चहलकदमी बढ़ गई। शनिवार को जहां सुरक्षाकर्मियों और खुफिया तंत्र ने डेरा डाला वहीं, धामी भी देर रात अपने इस आवास में कुछ परिचितों संग पहुंचे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नवनियुक्त मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के यमुना कॉलोनी स्थित आवास में जहां सन्नाटा पसरा रहता था, वहां साज-सज्जा और सफाई शुरू हो गई।
उत्तराखंड : पुष्कर सिंह धामी बने उत्तराखंड के 11वें मुख्यमंत्री, जानिए उनके बारे में खास बातें
आमतौर पर यहां सन्नाटा रहता था
मुख्यमंत्री धामी के यमुना कालोनी में सिंचाई विभाग की कॉलोनी के आवास में आमतौर पर उनके जनसंपर्क अधिकारी नवीन और एक हफ्ते पहले आए सहायक चेतन सिंह ही दिखते हैं। धामी कभी कभार वहां आते थे। आमतौर पर यहां सन्नाटा रहता था।
उत्तराखंड: सांविधानिक संकट नहीं बल्कि ये है सीएम बदलने की वजह, भाजपा ने मौका देखकर एक तीर से साधे पांच निशाने
सुरक्षाकर्मियों और खुफिया तंत्र ने डेरा डाला
धामी के मुख्यमंत्री बनने की घोषणा होते ही यहां चहलकदमी बढ़ गई। शनिवार को जहां सुरक्षाकर्मियों और खुफिया तंत्र ने डेरा डाला वहीं, धामी भी देर रात अपने इस आवास में कुछ परिचितों संग पहुंचे। रविवार सुबह सिंचाई विभाग के अधिकारी भी वहां पहुंचे।
'मुख्यमंत्री के घर के सामने देशराज कर्णवाल का आवास'
बिजली और केबिल आदि के तारों को भी ऊर्जा निगम की मदद से दुरुस्त कराया
कर्मचारियों और मजदूरों को लगाकर आवास के बाहर लगे पेड़ों की टहनियों की कटाई छंटाई की गई। साथ ही बिजली और केबिल आदि के तारों को भी ऊर्जा निगम की मदद से दुरुस्त कराया गया। आवास के बाहर साफ सफाई भी की जाती रही।
मुख्यमंत्री के घर के सामने मेरा भी आवास है
दोपहर लगभग एक बजे झबरेड़ा से भाजपा विधायक देशराज कर्णवाल भी वहां पहुंचे। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि ‘मुख्यमंत्री के घर के सामने उनका आवास है।’
दरअसल, मुख्यमंत्री धामी के आवास के सामने ऊर्जा निगम के एक अधिकारी का भी आवास है। जो झबरेड़ा विधायक के पारिवारिक परिचित हैं। दोपहर के वक्त मुख्यमंत्री के घर में एक सुरक्षाकर्मी और उनके आवास का सहायक चेतन सिंह असवाल भी मौजूद थे।