फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Pushkar Singh Dhami, investigation of recruitment of Fourth class from SIT

उत्तराखंड: चपरासियों की भर्ती की जांच एसआईटी से कराने की मांग, सीएम धामी ने कहा -सरकार पारदर्शिता से कर रही काम

Thu, 07 Apr 2022 05:06 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 07 Apr 2022 05:06 PM IST
सार

कांग्रेस चपरासियों की भर्ती की जांच एसआईटी से कराने की मांग कर रही है। जांच में अनियिमतता से जुड़े सुराग सामने आ रहे हैं। कुछ मामलों में सहकारी बैंकों के कारिंदों के रिश्तेदारों और नजदीकियों के चयन के खुलासे भी हुए हैं। जांच कमेटी इन मामलों की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
Pushkar Singh Dhami, investigation of recruitment of Fourth class from SIT
dhami - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जिला सहकारी बैंकों में चपरासियों की भर्ती की जांच मामले में सरकार पारदर्शिता से काम कर रही है। आवश्यकता होगी तो एसआईटी से भी जांच करा ली जाएगी। भाजपा के स्थापना दिवस कार्यक्रम के दौरान मीडियाकर्मियों से बातचीत मुख्यमंत्री ने यह बात कही।

विज्ञापन


मीडियाकर्मियों ने उनसे पूछा था कि कांग्रेस चपरासियों की भर्ती की जांच एसआईटी से कराने की मांग कर रही है। क्या सरकार एसआईटी से जांच कराएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि आवश्यकता पड़ेगी तो यह जांच भी कराई जाएगी।
विज्ञापन

अभी शासन के आदेश पर भर्ती की जांच चल रही है।

ये भी पढ़ें...घर में गुलदार घुसने से अफरा तफरी: रेंजर अधिकारी घायल, तस्वीरों में देखिए, पांच घंटे से रेस्क्यू में जुटी टीम को नहीं मिली अभी तक सफलता
विज्ञापन
विज्ञापन

 

जांच एक समिति से कराई जा रही है। जांच में अनियिमतता से जुड़े सुराग सामने आ रहे हैं। कुछ मामलों में सहकारी बैंकों के कारिंदों के रिश्तेदारों और नजदीकियों के चयन के खुलासे भी हुए हैं। जांच कमेटी इन मामलों की छानबीन कर रही है। उधर, कांग्रेस ने इस मामले में प्रदेश सरकार की मंशा पर सवाल उठाए हैं। पार्टी का कहना है कि भर्ती राज्य सरकार के आदेश पर हुई और इसमें गड़बड़ी की जवाबदेही भी सरकार की ही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed