फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Pushkar Singh Dhami Elected New CM of Uttarakhand : get oath today, uttarakhand get youth cm

उत्तराखंड: पुष्कर सिंह धामी ने ली सीएम पद की शपथ, कैबिनेट में शामिल तीन मंत्रियों का कद बढ़ा

Sun, 04 Jul 2021 11:45 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sun, 04 Jul 2021 11:45 PM IST
सार

धामी कैबिनेट में सभी पुराने मंत्रियों को शामिल किया गया है। सभी 11 मंत्रियों को भी आज सीएम के साथ शपथ दिलाई गई।

विज्ञापन
Pushkar Singh Dhami Elected New CM of Uttarakhand : get oath today, uttarakhand get youth cm
राजभवन मेंं शपथ ग्रहण समारोह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड को आज प्रदेश के 11वें मुख्यमंत्री मिल गए हैं। खटीमा सीट के युवा विधायक पुष्कर सिंह धामी ने आज मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण की। राजभवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके साथ ही धामी कैबिनेट में सभी पुराने मंत्रियों को शामिल किया गया है। सभी 11 मंत्रियों को भी आज सीएम के साथ शपथ दिलाई गई। बता दें कि पहले वे शनिवार को ही शपथ लेने वाले थे, लेकिन बाद में कार्यक्रम में बदलाव कर दिया गया। 

विज्ञापन


उत्तराखंड : पुष्कर सिंह धामी बने उत्तराखंड के 11वें मुख्यमंत्री, जानिए उनके बारे में खास बातें
विज्ञापन


धामी के नाम की घोषणा करके भाजपा केंद्रीय नेतृत्व ने एक बार फिर सियासी पंडितों को चौंका दिया। मुख्यमंत्री पद की दौड़ में गिने जा रहे दिग्गज नेता सतपाल महाराज, त्रिवेंद्र सिंह रावत, धनसिंह रावत समेत कई बड़े नाम निर्णायक क्षण में पिछड़ गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तराखंड: सांविधानिक संकट नहीं बल्कि ये है सीएम बदलने की वजह, भाजपा ने मौका देखकर एक तीर से साधे पांच निशाने

ये हैं धामी के 11 मंत्री
कैबिनेट में सतपाल महाराज, बंशीधर भगत, अरविंद पांडेय, हरक सिंह रावत, यशपाल आर्य, सुबोध उनियाल, बिशन सिंह चुफाल, गणेश जोशी, रेखा आर्य, धनसिंह रावत, स्वामी यतीश्वरा नंद को मंत्री पद की शपथ दिलाई।

धन सिंह, रेखा और यतीश्वरानंद का बढ़ा कद
धामी सरकार में तीन राज्य मंत्रियों का कद बढ़ा है। नेतृत्व परिवर्तन की कवायद के चलते डा. धन सिंह रावत, रेखा आर्य, यतीश्वरानंद को कैबिनेट मंत्री का दर्जा मिला है। इसमें डा. धन सिंह रावत का नाम मुख्यमंत्री के दावेदारों में शामिल था। 

वर्तमान सरकार के सवा चार साल के कार्यकाल में तीसरे मुख्यमंत्री के रूप में पुष्कर सिंह धामी ने शपथ ली। त्रिवेंद्र सरकार के समय डा. धन सिंह रावत और रेखा आर्य को राज्य मंत्री बनाया गया था। लेकिन तीरथ सरकार में दोनों मंत्रियों को कैबिनेट मंत्री बनाने की चर्चा थी। लेकिन उन्हें राज्य मंत्री पद से संतोष होना पड़ा।

जबकि यतीश्वरानंद को पहली बार राज्य मंत्री पद मिला था। दूसरी बार प्रदेश की सियासत में नेतृत्व परिवर्तन के चलते धामी मंत्रिमंडल में तीनों राज्य मंत्रियों को कद बढ़ा है। राज्य मंत्री से उन्हें कैबिनेट मंत्री बनाया गया। हालांकि डा. धन सिंह रावत का नाम मुख्यमंत्री पद के दावेदारों में चर्चाओं में था। पार्टी हाईकमान ने सबसे कम उम्र के विधायक पुष्कर धामी को सत्ता की कमान सौंपी है।

कैबिनेट की पहली बैठक में हुए अहम फैसले
सीएम पद की शपथ लेते ही पुष्कर सिंह धामी एक्शन में नजर आए। सीएम धामी ने देहरादून में राज्य मंत्रिमंडल की बैठक ली। शासकीय प्रवक्ता सुबोध उनियाल ने कहा कि बैठक में युवाओं और बेरोजगारों के हित में कई अहम फैसले लिए गए हैं।


सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के मंत्र पर काम करेगी पार्टी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी मंत्रियों को बधाई देते हुए कहा कि प्रदेश को विकास के पथ पर निरंतर अग्रसर बनाए रखने के लिए सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के मूल मंत्र पर राज्य सरकार काम करेगी। अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाने के प्रति हमारी प्रतिबद्धता है। उन्होंने कहा कि मैं युवाओं के बीच काम कर रहा हूं और मैं उनके मुद्दों को अच्छी तरह समझता हूं। कोविड ने उनकी आजीविका को प्रभावित किया है। हम उनके लिए स्थिति को बेहतर बनाने की कोशिश करेंगे और राज्य में रिक्त पदों पर युवाओं को नियुक्त करने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि कठिनाइयां हैं लेकिन राज्य में पर्यटन और चार धाम यात्रा को फिर से शुरू करना हमारे लिए जरूरी आवश्यक है। मैं उम्र में छोटा हूं। पार्टी में हर कोई अनुभवी है। पार्टी ने मुझे यह अवसर दिया है। इसलिए यह मेरा कर्तव्य है कि मैं छोटे और पुराने सदस्यों को एक साथ रखूं और पार्टी और राज्य के काम को आगे बढ़ाऊं। कहा कि जिस पार्टी ने मुझे उत्तराखंड की जनता की सेवा के लिए चुना है, उसकी उम्मीदों पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करूंगा। 

पीएम मोदी ने दी बधाई
पुष्कर सिंह धामी के सीएम बनने पर पीएम मोदी ने उन्हें बधाई दी।
 

सीएम पुष्कर सिंह धामी का जीवन परिचय

जीवन परिचय
नाम- पुष्कर सिंह धामी, विधायक खटीमा विधानसभा (70)
पिता का नाम- स्व. शेर सिंह धामी।
माता का नाम- विश्ना देवी।
पत्नी का नाम- गीता धामी।
जन्म स्थान- पिथौरागढ़ जिले के डीडीहाट विकासखंड के हड़खोला गांव
जन्म तिथि- 16-09-1975 ।
निवास स्थान- नगरा तराई, खटीमा।
शैक्षिक योग्यता- स्नातकोत्तर, व्यावसायिक- मानव संसाधन प्रबंधन।
राजनीतिक दल का नाम- भारतीय जनता पार्टी।

राजनीतिक सफर
2021- मुख्यमंत्री 
2017- दूसरी बार विधायक बने।
2013 -भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष
2012-  विधायक बने।
2010-12 तक शहरी अनुश्रवण परिषद उपाध्यक्ष।
2005 -भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष 
2001 तत्कालीन मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी के ओएसडी भी रहे 
1994-1995 में विद्यार्थी परिषद की सदस्यता ली।

अब तक बनाए गए मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री                                    कार्यकाल 
नित्यानंद स्वामी                    09 नवंबर 2000 से 29 अक्तूबर 2001
भगत सिंह कोश्यारी              30 अक्तूबर 2001 से 01 मार्च 2002
एनडी तिवारी                       02 मार्च 2002 से 07 मार्च 2007
भुवन चंद्र खंडूरी                   08 मार्च 2007 से 23 जून 2009 (11 सितंबर 2011 से 13 मार्च 2012 में भी रहे)
रमेश पोखरियाल निंशक        24 जून 2009 से 10 सितंबर 2011        
विजय बहुगुणा                     13 मार्च 2012 से 31 जनवरी 2014
हरीश रावत                         1 फरवरी 2014 से 27 मार्च 2016 / 21 अप्रैल 2016 से 22 अप्रैल 2016 / 11 मई 2016 से 18 मार्च 2017
त्रिवेंद्र सिंह रावत                 18 मार्च 2017 से 09 मार्च 2021
तीरथ सिंह रावत                10 मार्च 2021 से 2 जुलाई 2021
पुष्कर सिंह धामी                 4 जुलाई 2021 को शपथ ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed