{"_id":"60d244fb8ebc3e2da202166e","slug":"purse-looted-from-woman-going-to-hospital-two-arrested-city-news-drn3823709146","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादून : अस्पताल में बेटी को खाना देने जा रही महिला से बाइक सवार बदमाशों ने पर्स लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
देहरादून : अस्पताल में बेटी को खाना देने जा रही महिला से बाइक सवार बदमाशों ने पर्स लूटा
Wed, 23 Jun 2021 03:02 PM IST
देहरादून ब्यूरो
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jun 2021 03:02 PM IST
सार
पर्स में 10 हजार रुपये और एक फोन था। पटेलनगर थाना प्रभारी प्रदीप राणा ने बताया कि महिला की सूचना पर पुलिस तत्काल पहुंच गई थी।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अस्पताल में बेटी को खाना देने जा रही महिला से बाइक सवार बदमाशों ने पर्स लूट लिया। पर्स में 10 हजार रुपये और एक मोबाइल फोन था।
घटना सोमवार शाम करीब पांच बजे की है। आशा पत्नी राजेश निवासी इंदिरेशनगर ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी प्रिया श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में भर्ती है। वह अपने बेटे के साथ उसे खाना देने जा रही थी। बंधन बैंक वाली गली से निकल कर काली माता मंदिर के पास पहुंचने पर पीछे से आए बदमाशों ने उनके हाथ से पर्स छीन लिया। बाइक पर दो युवक सवार थे।
पर्स में 10 हजार रुपये और एक फोन था। पटेलनगर थाना प्रभारी प्रदीप राणा ने बताया कि महिला की सूचना पर पुलिस तत्काल पहुंच गई थी।
आसपास के सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से बदमाशों की तलाश शुरू की गई है। कुछ संदिग्धों को देखा गया है। अब बताया जा रहा है कि पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि इसका खुलासा बुधवार को किया जाएगा।