फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   punjab regiment jawan molested women in china border

चीन सीमा पर सेना के जवान ने की छेड़छाड़ तो महिलाओं ने दे डाली शर्मनाक सजा

Wed, 02 Aug 2017 09:57 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 02 Aug 2017 09:57 AM IST
विज्ञापन
punjab regiment jawan molested women in china border
punishment

चीन सीमा से सटे भारतीय क्षेत्र में सेना के जवान के महिला से छेड़छाड़ कि तो गुस्साइं अन्य महिलाओं ने उक्त जवान को शर्मनाक सजा दे डाली।

विज्ञापन


भारत-चीन सीमा से लगे पिथौरागढ़ जिले के गुंजी में तैनात पंजाब रेजीमेंट के एक जवान को गांव की महिला से छेड़खानी कर दी। महिला के आपबीती बताने पर आक्रोशित महिलाओं ने जवान को पकड़कर चेहरे पर कालिख पोती और गले में जूते-चप्पलों की माला पहनाकर गांव में घुमाया।
विज्ञापन


इतना ही नहीं महिलाओं ने पुलिस में तहरीर भी दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

नहाने के बाद कपड़े धो रही थीं आसपास की महिलाएं

punjab regiment jawan molested women in china border
​ग्राम प्रधान अर्चना गुंज्याल ने बताया कि क्षेत्र में इस समय पारंपरिक पूजा का दौर चल रहा है। इसके तहत एक परंपरा महिलाओं के रात को नहाने और कपड़े धोने की है।

रात करीब पौने दस बजे आसपास की महिलाएं नहाने के बाद कपड़े धो रही थीं। इसी दौरान पंजाब रेजीमेंट का एक जवान  दुकान पर सिगरेट खरीदने के बहाने पहुंचा और एक महिला से छेड़खानी करने लगा।

शोर सुनकर साथ कपड़े धो रही महिलाओं ने उसे दबोच लिया। उस वक्त तो जवान भागने में सफल रहा, लेकिन महिलाओं ने उसका चेहरा पहचान लिया था। इस जवान को गुंजी के मलीना क्षेत्र में देख महिलाओं ने उसे दबोच लिया।
 

स्थानीय पुलिस कोई जानकारी देने से बच रही

punjab regiment jawan molested women in china border
पु‌लिस - फोटो : अमर उजाला
उसके चेहरे पर कालिख पोत जूतों की माला पहना कर घुमाया। महिलाएं जवान को गुंजी पुलिस थाने तक लाईं और पुलिस के हवाले कर दिया।

इस मामले में थाना प्रभारी के थाना क्षेत्र से बाहर होने के कारण स्थानीय पुलिस कोई जानकारी देने से बच रही है।

पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ अजय जोशी ने बताया कि उन्हें इस संबंध में विभागीय कर्मचारियों की ओर से कोई सूचना अभी तक नहीं मिली है। ग्रामीणों ने जरूर इस बात की सूचना दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed