गंग नहर में मिले बैग की जांच करने मंगलौर पहुंची पंजाब पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंग नहर में मिले बैग में पंजाब पुलिस की वर्दी मिलने के बाद पंजाब पुलिस गुरुवार को मंगलौर कोतवाली पहुंची। पुलिस ने गंग नहर से बरामद किए गए बैग में मिले सामान की जांच की। इसके साथ ही क्षेत्र में आतंकियों के छिपे होने की आशंका के चलते सर्च अभियान चलाया जा रहा है।
पुलिस ने बुधवार को रुड़की के मंगलौर क्षेत्र में मोहम्मदपुर झाल के किनारे से एक पिठ्ठू बैग बरामद किया, जिसमें पंजाब पुलिस की तीन वर्दी, चार बेल्ट सहित वर्दी से जुड़ा सारा सामान मिला। मामले को पटिलाया की नाभा जेल ब्रेक कांड से जोड़कर देखा जा रहा है।
आशंका है कि जेल ब्रेक कर खालिस्तान लिबरेशन फ्रंट के आतंकी गंगनहर पटरी मार्ग से भाग कर इस रास्ते से आए होंगे और उन्होंने ही यह बैग गंगनहर में फेंका होगा। क्योंकि जेल ब्रेक कांड में बदमाश पंजाब पुलिस की वर्दी पहनकर ही भागे थे।
एसआई, हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल की वर्दी
मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के मोहम्मदपुर झाल पर तैनात कर्मचारियों को पानी में काले रंग का एक बड़ा बैग पड़ा दिखाई दिया।
उन्होंने इसकी जानकारी मंगलौर कोतवाली पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बैग को बाहर निकलवाया और खोलकर देखा गया तो उसमें पंजाब पुलिस की तीन पूरी वर्दियां मिलीं। एक वर्दी एसआई, दूसरी वर्दी हेड कांस्टेबल और तीसरी कांस्टेबल की थी।
एक पी-कैप, दो पगड़ी, चार बैल्ट जिसमें दो ब्राउन और दो ब्लैक थी। इसके अलावा दो नेम प्लेट जिसमें एक पर हरदीप सिंह और दूसरी पर बलवंत सिंह नाम लिखा हुआ था।
इलाके की चेकिंग में जुटी पुलिस
बैग मिलने के बाद पुलिस ने इलाके में सघन चेकिंग शुरू कर दी है। पुलिस को आशंका है कि फरार कैदी और उन्हें छुड़ाने वाले बदमाश आसपास ही कहीं शरण लिये हो सकते हैं।
बैग से पंजाब पुलिस की वर्दियां मिलने से जाहिर हो रहा है कि यह मामला नाभा जेल ब्रेक से जुड़ा है। मामले की जांच की जा रही है।
-राजीव स्वरूप, एसएसपी, हरिद्वार