फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Punjab Assembly Speaker statements on saint community after ram rahim verdict

राम रहीम केस के बाद संतों पर भड़के पंजाब विधानसभा अध्यक्ष, जानिए क्या बोले

Fri, 01 Sep 2017 11:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की Updated Fri, 01 Sep 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
Punjab Assembly Speaker statements on saint community after ram rahim verdict

यौन शोषण के मामले में दोषी गुरमीत राम रहीम पर फैसला आने के बाद पंजाब व‌िधानसभा अध्यक्ष संत समाज पर जमकर बरसे। उन्होंने संतों को लेकर कई बड़ी बातें कहीं। आगे जान‌िए क्या कहा उन्होंने । 

विज्ञापन


शुक्रवार को एक निजी कार्यक्रम में पहुंचे पंजाब विधानसभाअध्यक्ष राणा केपी सिंह ने कहा कि संत अगर स्वयं को भगवान समझने लगे तो समस्या निश्चित है। उन्होंने कहा कि संत का कार्य समाज का मार्ग दर्शन करना है, ना कि लोगों की भावनाओं से खेलना।  
विज्ञापन


राम रहीम केस को लेकर उनसे पूछे गए सवाल पर उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि हमारी संस्कृति में संतों को विशेष दर्जा हासिल है। समाज के मायामोह से अलग रहकर संतों का कार्य लोगों का मार्गदर्शन करना और सामाजिक बुराइयों के खिलाफ जागरूक करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके विपरीत आज संत समाज स्वयं को भगवान समझ लेते हैं । जिससे समस्याएं आनी निश्चित है। उन्होंने बिना किसी संत का नाम लिए हुए कहा कि लोगों की भावनाओं से खिलवाड़ करने का हक किसी को नहीं है।


लगभग दो घंटे तक रुड़की में रहने के बाद पंजाब विधानसभा के अध्यक्ष राणा केपी सिंह दिल्ली के लिए रवाना हो गए। इस मौके पर शासकीय अधिवक्ता संजीव कौशल, अक्षय प्रताप सिंह आदि उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed