फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   pulwama terror attack Kashmiri girl slogans in support of Pakistan at dehradun

पुलवामा हमला: कश्मीरी छात्राओं ने लगाए पाकिस्तान के समर्थन में नारे

Sun, 17 Feb 2019 09:40 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 17 Feb 2019 09:40 AM IST
विज्ञापन
pulwama terror attack Kashmiri girl slogans in support of Pakistan at dehradun
फाइल फोटो

प्रेमनगर क्षेत्र में निकाले जा रहे कैंडल जुलूस को देखकर हॉस्टल की छत से कुछ छात्राओं ने पाकिस्तान के समर्थन में नारेबाजी शुरू कर दी। इससे गुस्साए लोग हॉस्टल के सामने ही जम गए और प्रदर्शन करने लगे। कुछ लोगों ने हॉस्टल में दाखिल होने का प्रयास भी किया, मगर थोड़ी देर बाद ही वहां पहुंची पुलिस ने उन्हें रोक लिया। मौके पर पांच-छह थानों की फोर्स को तैनात कर दिया गया। हालांकि, पुलिस अधिकारी ऐसी किसी नारेबाजी की बात से इंकार कर रहे हैं। 

विज्ञापन


नारे लगाने वाली छात्राएं कश्मीर मूल की बताई जा रही हैं। शनिवार सुबह करीब साढ़े दस बजे प्रेमनगर क्षेत्र में कुछ लोग और छात्र पुलवामा हमले के विरोध में कैंडल मार्च निकाल रहे थे। मार्च जैसे ही एक हॉस्टल के सामने पहुंचा तो छत पर मौजूद कुछ छात्राओं ने पाकिस्तान के समर्थन में नारेबाजी शुरू कर दी। इस पर लोग वहां हंगामा करने लगे और हॉस्टल के बाहर धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन

 

मामला बढ़ते देख वहां प्रेमनगर की झाजरा चौकी से फोर्स पहुंच गई। कुछ देर बाद वहां पुलिस अधीक्षक नगर श्वेता चौबे और अन्य अधिकारी भी पहुंच गए। उन्होंने लोगों को समझा बुझाकर शांत किया और मामले में कार्रवाई का भरोसा दिलाया। हालांकि, इस संबंध में जब एसएसपी निवेदिता कुकरेती से जानकारी लेनी चाही तो उन्होंने इंकार कर दिया। कहा कि इस तरह की कोई बात सामने नहीं आई है।

जुलूस में शामिल लोग केवल कल सोशल मीडिया पोस्ट से गुस्साए हुए थे, लिहाजा उन्होंने हॉस्टल के बाहर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। मामला पुलिस ने वहीं सुलझा दिया था। इधर, पुलिस तो इंकार कर रही है, मगर स्थानीय लोग इस बात की पुष्टि कर रहे हैं। उन्होंने बाकायदा इस घटना के संबंध में अपने हस्ताक्षरों वाला एक कागज भी सोशल मीडिया पर वायरल किया है। देर रात तक स्थिति सामान्य बनी हुई थी और क्षेत्र में पीएसी और पुलिस तैनात थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed