फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Pulwama terror attack Kashmir students told jawans martyrdom is valentine gift

#Pulwama: कश्मीरी छात्रों ने जवानों की शहादत को बताया वैलेंटाइन गिफ्ट, पुलिस ने किया अरेस्ट

Sun, 17 Feb 2019 09:37 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 17 Feb 2019 09:37 AM IST
विज्ञापन
Pulwama terror attack Kashmir students told jawans martyrdom is valentine gift

पुलवामा हमले को लेकर दून के दो अलग-अलग शिक्षण संस्थानों में पढ़ रहे दो कश्मीरी छात्रों ने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी। इसके विरोध में कई संगठनों ने शहर में जगह-जगह जमकर हंगामा किया। वहीं, रुद्रपुर विधायक राजकुमार ठुकराल ने दोनों छात्रों के खिलाफ प्रेमनगर थाने में तहरीर दी।

विज्ञापन


हालांकि, खबर लिखे जाने तक मुकदमा दर्ज नहीं हो पाया था। सूत्रों का कहना है कि एक छात्र को एसटीएफ ने हिरासत में ले लिया है। हालांकि, अधिकारी इसकी पुष्टि नहीं कर रहे हैं। जबकि, दूसरे की तलाश जारी है। बताया जा रहा है कि यह छात्र छुट्टियों में घर चला गया था और उसने वहीं से यह पोस्ट की है। मामला सामने आने के बाद एक छात्र को कॉलेज से निकाल दिया गया है, जबकि दूसरे को निलंबित किया गया है।

विज्ञापन

दो कश्मीरी छात्रों के पोस्ट वायरल हुए

पुलवामा हमले के बाद सोशल मीडिया पर दो कश्मीरी छात्रों के पोस्ट वायरल हुए थे। इसे लेकर देहरादून में लोगों में आक्रोश फैल गया। आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में तमाम संगठनों ने शिक्षण संस्थानों के बाहर प्रदर्शन किया। इसके बाद विधायक रुद्रपुर राजकुमार ठुकराल ने प्रेमनगर थाने में सुभारती मेडिकल कॉलेज के छात्र कैशर राशिद के खिलाफ तहरीर दी। वहीं शनिवार को देहरादून में पढ़ रहे एक और कश्मीरी छात्र आबिद माजिद कुच्चें निवासी जम्मू-कश्मीर को निलंबित कर दिया गया है। 

 

हंगामे के बाद कॉलेज प्रबंधन ने उसे निलंबित भी कर दिया। दोपहर बाद करीब दो बजे राशिद को एसटीएफ की टीम ने जोगीवाला क्षेत्र से हिरासत में ले लिया। उधर, देव भूमि इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में पढ़ने वाले मुसैल नाम के छात्र ने भी शहीदों को लेकर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। प्रबंधन ने उसे कॉलेज से निकाल दिया है। पुलिस मुसैल की तलाश में जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि मुसैल इस वक्त सर्दियों की छुट्टियों में घर गया हुआ है। लोगों में गुस्से को देखते हुए क्षेत्र में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

आपत्ति पर सहपाठी को धमकाया

प्रेमनगर क्षेत्र के सुभारती मेडिकल कॉलेज में पढ़ने वाले छात्र कैशर राशिद का बुधवार रात 10.46 बजे सोशल मीडिया का स्टेटस वायरल हुआ था। इस पर जब उसकी एक सहपाठी ने आपत्ति जताई तो उसने उसे भी धमकाया। उसने लिखा है कि वह कश्मीर से है किसी से डरता नहीं।
 

कैशर राशिद पुत्र हाजी अब्दुल राशिद मूल रूप से कश्मीर का रहने वाला है और रेडियोलॉजी कोर्स का प्रथम वर्ष का छात्र है। हमले पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला दूसरा छात्र सैय्यद मुसैल (सैय्यद मोहम्मद कासिम) निवासी मंझर, सैय्यद मोहल्ला कुपवाड़ा जम्मू कश्मीर देव भूमि इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में बीबीए तृतीय वर्ष का छात्र है। 

छात्रों की पोस्ट की जानकारी मिलते ही पुलिस मुस्तैद हो गई है। उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। एहतियातन शिक्षण संस्थानों और क्षेत्र में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। 
- निवेदिता कुकरेती, एसएसपी 

विज्ञापन

वैलेंटाइन डे मनाने देहरादून आया था राशिद 

इस वक्त सुभारती कॉलेज में सर्दियों की छुट्टियां चल रही हैं। कॉलेज तीन मार्च को खुलेगा। छुट्टियों में कैशर राशिद घर गया हुआ था। वह तीन दिन पहले ही यहां वैलेंटाइन डे मनाने आया था। इसी दौरान उसने पोस्ट की है। मामला सामने आने के बाद उसे एसटीएफ ने पकड़ लिया।

डोईवाला में भी एक छात्र की तलाश
डोईवाला में भी सोशल मीडिया पर शहीदों को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी का मामला सामने आया है। इंस्पेक्टर डोईवाला राकेश गुसाईं ने बताया कि यह टिप्पणी एक छात्र ने की थी, जिसे बाद में डिलीट कर दिया गया। पुलिस इस छात्र की तलाश कर रही है।


पुलिस को आदेश दिए गए हैं कि इस मामले में गंभीरता से जांच कर आरोपी छात्रों के खिलाफ कार्रवाई करे। विधायक राजकुमार ठुकराल ने मुकदमा दर्ज कराने के लिए प्रेमनगर थाने में तहरीर दी है। इस आधार पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 
- त्रिवेंद्र सिंह रावत, मुख्यमंत्री 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed