फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Pulwama attack alert in Kashmiri in police tight security

#Pulwama Attack: हमले के बाद बढ़ाई कश्मीरियों की सुरक्षा, पुलिस तैनात

Sun, 17 Feb 2019 09:37 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 17 Feb 2019 09:37 AM IST
विज्ञापन
Pulwama attack alert in Kashmiri in police tight security

पुलवामा में सीआरपीएफ काफिले पर हुए आत्मघाती हमले में शहीद हुए 40 जवानों के बाद उत्तराखंडभर में कश्मीरियों को लेकर पुलिस अलर्ट हो गई है। 

विज्ञापन


किराए पर कमरा लेकर रहने वाले कश्मीरियों की पुलिस ने जानकारी जुटाने के बाद उनकी सुरक्षा बढ़ा दी है। जहां-जहां कश्मीरी किराए पर रह रहे हैं, वहां पर पुलिस का पहरा बढ़ गया है। पुलिस ने लोगों से कश्मीरियों के साथ कोई भी मारपीट की घटना न करने की अपील की है।
विज्ञापन


जम्मू कश्मीर के पुलवामा में शुक्रवार को सीआरपीएफ काफिले पर आत्मघाती हमले में 40 जवान शहीद हो गए थे। जवानों के शहीद होने पर पूरे देश में उबाल है और जगह-जगह पाकिस्तान और आतंकियों को लेकर विरोध शुरू हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कश्मीरियों के प्रति भारी गुस्सा

देश की जनता में इस हमले के साथ-साथ कश्मीरियों के प्रति भी गुबार निकल रहा है। साथ ही इस हमले के बाद जवाबी कार्रवाई की मांग देश की जनता कर रही है। कश्मीरियों के प्रति भारी गुस्से को देखते हुए रुड़की में भी पुलिस ने सतर्कता बढ़ा दी है। पुलिस ने शहर में रहने वाले कश्मीरियों की सुरक्षा बढ़ा दी है।

दरअसल, कई कश्मीरी शहर में किराए पर कमरा लेकर यहां गर्म कपड़े बेचने का काम करते हैं। यह कश्मीरी रेलवे स्टेशन रोड और मोहल्ला सती समेत अन्य स्थानों पर किराए पर रहते हैं। इन स्थानों पर पुलिस की तरफ से सुरक्षा का पहरा बढ़ा दिया गया है। इन स्थानों पर पुलिस की तैनाती की गई है।

साथ ही पुलिस की ओर से शहर वासियों से भी काननू हाथ में न लेने की अपील की गई है। एसपी देहात नवनीत सिंह ने बताया कि कश्मीरियों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। साथ ही कश्मीरियों के बारे में पूरी जानकारी जुटाई जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed