फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   puja on first monday of sawan

सावन के पहले सोमवार शिव के द्वार पहुंचे भक्त, हर-हर महादेव से गूंजे देवभूमि के मंदिर

Tue, 11 Jul 2017 09:18 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 11 Jul 2017 09:18 AM IST
विज्ञापन
puja on first monday of sawan
sawan puja in tapkeshwar temple - फोटो : rajeev gupta/ amarujala

सावन के पहले सोमवार के दिन राजधानी देहरादून के मदिरों में ‌शिवभक्तों की टोली पहुंची। वहीं हरिद्वार के गंगा घाटों पर भक्तों ने आस्‍था की डुबकी लगाकर शिव का जलाभिषेक किया। देर रात 12 बजे से ही देहरादून के टपकेश्वर महादेव मंदिर में भगवान शिव का जलाभिषेक किया गया।

विज्ञापन


वहीं सावन के पहले सोमवार से कांवड़ यात्रा की शुरुआत हो गई। कांवड़ यात्रा के मद्देनजर हरिद्वार में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

कांवड़ यात्रा के चलते उत्तर प्रदेश, पंजाब, दिल्ली, हरियाणा आदि राज्यों से कांवड़ियों का हरिद्वार पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है।

सूर्य संक्रांति के अनुसार 16 जुलाई से श्रावण मास का आगमन 

puja on first monday of sawan
जलाभिषेक के लिए लगेगा भक्तों का रेला

दस जुलाई से श्रावण मास शुरू हो गया है। चंद्र तिथि के अनुसार दस और सूर्य संक्रांति के अनुसार 16 जुलाई से श्रावण मास का आगमन होगा। दस जुलाई को सोमवार होने की वजह से यह दिन शुभ माना जा रहा है।

वहीं शिवरात्रि का पर्व 21 जुलाई को मनाया जाएगा। इस बार सावन में यह खास है कि सावन सोमवार से ही शुरू हो रहे हैं।

सोमवार का दिन भगवान शिवजी की आराधना के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दिन से श्रावण माह की शुरुआत बेहद शुभ मानी जा रही है। इस दिन भगवान शिव का अभिषेक पूजन विशेष महत्व देने वाला होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed