{"_id":"5da4d4788ebc3e01665e5ac8","slug":"puducherry-defeated-manipur-by-nine-wickets-dehradun-news-drn3228591112","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुडुचेरी ने मणिपुर को नौ विकेट से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुडुचेरी ने मणिपुर को नौ विकेट से हराया
विज्ञापन
देहरादून। विजय हजारे ट्रॉफी में पुडुचेरी ने मणिपुर को नौ विकेट से हराकर एक और बड़ी जीत दर्ज कर ली है। इस जीत के साथ ग्रुप में पहले स्थान पर कायम पुडुचेरी ने ग्रुप क्वालीफाइंग के लिए भी मजबूत दावेदारी पेश कर दी है।
कसिगा क्रिकेट ग्राउंड में सोमवार को हुए मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी मणिपुर की पारी बेहद खराब रही। पुडुचेरी के गेंदबाजी आक्रमण के सामने मणिपुर की बल्लेबाजी पूरी तरह से लड़खड़ाती नजर आई। पी. प्रफुलोमणि 5, करनजीत 8, बॉनी चिन्गंगबम 1, रोनाल्ड शून्य, सुल्तान 27, जॉनसन 14, प्रियोजीत 44, रैक्स 4, किशन 2, विश्वजीत शून्य, अजय सिंह शून्य रन पर आउट हो गए। प्रियोजीत के अलावा कोई बड़ी पारी नहीं खेल सका। 30.1 ओवर पर मणिपुर की पूरी टीम 109 रनों पर ढेर हो गई। विजय कुमार ने 4, सागर उदेशी ने 3, आशिथ, सुरेश कुमार, अरूण कार्थिक ने एक-एक विकेट लिए।
110 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पुडुचेरी के सलामी बल्लेबाजों ने मणिपुर के गेंदबाजों की जमकर क्लास ली। अरुण कार्थिक ने ताबड़तोड़ खेल दिखाते हुए 35 गेंदों पर अर्धशतक जड़ा। रोहित 28 रन पर आउट हुए। सुरेश कुमार के साथ मिलकर अरुण कार्थिक ने 16.1 ओवर में मैच खत्म जीत लिया। कार्थिक 67 और सुरेश 15 रनों की पारी खेलकर नाबाद लौटे।
विज्ञापन
----------------------
असम ने मेघालय को छह विकेट से रौंदा
देहरादून। विजय हजारे ट्रॉफी में असम व मेघालय के बीच खेले गए मैच में असम ने छह विकेट से जीत दर्ज की है। असम ने घातक गेंदबाजी के दम पर मेघालय को 100 रनों पर ढेर किया और आसान जीत हासिल की।
तनुष क्रिकेट ग्राउंड पर सोमवार को हुए मैच में मेघालय ने पहले बल्लेबाजी की। असम के गेंदबाजी आक्रमण के सामने मेघालय के बल्लेबाज टिक कर खेल नहीं सके। महज 13 रन के स्कोर पर चार विकेट गिर गए। इसके बाद रवि तेजा ने टीम को संभाला और अर्धशतकीय पारी खेली, लेकिन वे 51 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद अमियांग्शु सेन 6, संजय 12, अभय नेगी शून्य, तेंगचन शून्य, ए सिंघानिया 5, आकाश कुमार 1 रन बनाकर पवेलियन लौटे। पूरी टीम 100 रनों पर ढेर हुई। 101 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरे असम के सलामी बल्लेबाज बिना खाता खोले ही पवेलियन लौटे। हालांकि, सिबसंकर रॉय ने अर्धशतकीय पारी खेलकर टीम को लक्ष्य के करीब ला दिया। गोकुल शर्मा 1, ऋषिकेश तमुली 3 रन बनाकर आउट हुए। सिबसंकर ने 69 व रियान पराग ने 27 रनों की नाबाद पारी खेलकर मैच खत्म किया।