फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Public will Reach Delhi From Dehradun in four hours by 2022

2022 तक पौने चार घंटे में पहुंचेंगे देहरादून से दिल्ली, जल्द शुरू होगा फोर लेन निर्माण का काम

Thu, 09 Jan 2020 04:00 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 09 Jan 2020 04:00 AM IST
सार

  • डीपीआर पर काम शुरू, गणेशपुर से दून तक करीब 25 किमी लंबा होगा फोरलेन प्रोजेक्ट 
  • भारत माला प्रोजेक्ट के तहत इकोनामिक कोरिडोर से जुड़ेगा देहरादून

विज्ञापन
Public will Reach Delhi From Dehradun in four hours by 2022
- फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

साल 2022 तक देहरादून से दिल्ली का सफर पौने चार घंटे का हो जाएगा। ऐसा दून तक प्रस्तावित फोर लेन के निर्माण से मुमकिन होगा। करीब 25 किमी लंबा यह फोरलेन गणेशपुर (यूपी) से देहरादून आईएसबीटी तक प्रस्तावित है।

विज्ञापन


प्रारंभिक सर्वे का कार्य पूरा होने के बाद फोर लेन निर्माण के लिए डीपीआर बनाने का काम शुरू हो गया है। हाईवे का निर्माण भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) करेगा। अपर मुख्य सचिव (लोनिवि) ओम प्रकाश ने प्रस्तावित फोरलेन की डीपीआर पर कार्य आरंभ होने की पुष्टि की है। अभी दून से दिल्ली की दूरी तय करने में कम से कम साढ़े पांच से छह घंटे लगते हैं।
विज्ञापन


एनएचएआई के सूत्रों के अनुसार, फोरलेन भारतमाला प्रोजेक्ट के तहत प्रस्तावित है। गणेशपुर तक परियोजना का निर्माण का कार्य तेजी से चल रहा है। देहरादून तक फोरलेन निर्माण की डीपीआर बनाने का कार्य हरियाणा की कंसलटेंट कंपनी एमएसवी इंटरनेशनल टेक प्रा.लि. को दिया गया है। इकोनामिक कोरिडोर के तहत स्वीकृत परियोजना में देहरादून को भी शामिल किया गया है। गणेशपुर से देहरादून के बीच प्रस्तावित फोरलेन की डीपीआर का काम जितनी जल्दी पूरा होगा, उसकी स्वीकृति और फारेस्ट क्लीयरेंस की प्रक्रिया भी उतनी ही तेजी से आरंभ होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

दो किमी सुरंग और एलीवेटेड रोड भी

फोरलेन परियोजना के प्रारंभिक सर्वे में दो किमी सुरंग बनाया जाना प्रस्तावित है। ये डबल लेन सुरंग मोहंड से दून के बीच बनाई जा सकती है। इसके अलावा सर्वे में मार्ग के मध्य कुछ स्थानों पर एलीवेटेड रोड भी बनाए जाने का प्रस्ताव है। 
   
मंत्रालय और एनएचएआई के कार्यों की समीक्षा करेंगे गड़करी
केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गड़करी 22 जनवरी को गुडगांव में प्रदेश में संचालित हो रही मंत्रालय और एनएचएआई की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा करेंगे और आवश्यक दिशा-निर्देश देंगे। बैठक में वे चारधाम ऑलवेदर रोड की प्रगति के बारे में रिपोर्ट लेंगे। बृहस्पतिवार को मुख्य सचिव भी चारधाम ऑलवेदर रोड और एनएचएआई की करीब साढ़े तीन हजार करोड़ की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा करेंगे।

इकोनामिक कोरिडोर से जुड़ने से दिल्ली से देहरादून का सफर सुगम हो जाएगा। समय की भी बचत होगी। डीपीआर स्वीकृति के तत्काल बाद इस कार्य के आरंभ होने और इसके 2022 तक पूरा होने की संभावना है।
-ओम प्रकाश, अपर मुख्य सचिव, लोनिवि

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed