फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Public representatives staged a sit-in protest

Dehradun News: जनप्रतिनिधियों ने किया धरना-प्रदर्शन, पांच घंटे तक रोके कूड़ा वाहन

Fri, 11 Jul 2025 01:55 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jul 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
Public representatives staged a sit-in protest
शीशमबाड़ा स्थित कूड़ा निस्तारण केंद्र की चहारदीवार गिरने के मामले में स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने केंद्र के मुख्य द्वार पर धरना-प्रदर्शन किया। पांच घंटे तक दून नगर निगम के कूड़ा वाहनों को रोके रखा। नगर स्वास्थ्य अधिकारी ने मौके पर पहुंचकर जनप्रतिनिधियों को शांत कराया।
विज्ञापन


बुधवार देर रात कूड़ाघर की चहारदीवारी का एक हिस्सा ध्वस्त हो जाने से भारी मात्रा में कूड़ा और लीचेट आसन नदी में चला गया था। इसके विरोध में बृहस्पतिवार को नगर पंचायत अध्यक्ष सुमित चौधरी के नेतृत्व में स्थानीय जनप्रतिनिधि केंद्र के मुख्य द्वार पर इकठ्ठा हुए। यहां धरना देकर प्लांट प्रबंधन के विरोध में नारेबाजी की। इस दौरान कूड़ा लेकर आए वाहनों को भीतर जाने से भी रोक दिया। प्रदर्शन की सूचना मिलते ही नगर स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. अविनाश खन्ना ने मौके पर पहुंचे। उन्होंने जनप्रतिनिधयों से बात की। कांग्रेस नेता अमित पवार ने आरोप लगाया कि केंद्र में इकट्ठा लीचेट को बारिश के पानी के साथ बहाने के लिए प्लांट प्रबंधन स्वयं दीवार को गिराया है। उन्होंने कहा कि हर दो तीन साल में कूड़ाघर की दीवार का गिरना संशय उत्पन्न करता है। नगर स्वास्थ्य अधिकारी ने कहा कि दीवार का शीघ्र निर्माण कराकर समस्या का समाधान कराया जाएगा। विरोध प्रदर्शन करने वालों में सपना शर्मा, बीना बमरडा, कुसुम भट्ट, व्यापार मंडल अध्यक्ष मनोज पवार, अमित पवार, अशोक नेगी, दीपक कंडारी, निरंजन चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed