फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Public hearing on increase electricity rates in Uttarakhand Electricity Regulatory Commission

Uttarakhand: लगेगा झटका या मिलेगी राहत...बिजली दरों में बढ़ोतरी पर विद्युत नियामक आयोग में जनसुनवाई

Tue, 05 Aug 2025 01:41 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Tue, 05 Aug 2025 01:41 PM IST
सार

लगेगा झटका या मिलेगी राहत। बिजली दरों में बढ़ोतरी पर विद्युत नियामक आयोग में जनसुनवाई चल रही है। 

विज्ञापन
Public hearing on increase electricity rates in Uttarakhand Electricity Regulatory Commission
जनसुनवाई - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग में बिजली दरों में बढ़ोतरी पर जन सुनवाई जारी है। आयोग के अध्यक्ष एमएल प्रसाद, सदस्य विधि अनुराग शर्मा की मौजूदगी में सुनवाई हो रही है। प्रदेश के 27 लाख से अधिक बिजली उपभोक्ताओं को महंगी बिजली का झटका लग सकता है।

विज्ञापन



उत्तराखंड पावर कारपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) ने उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग में टैरिफ आदेश की समीक्षा की मांग करते हुए याचिका दायर की, जिस पर जनसुनवाई हो रही है। यूपीसीएल ने इस साल 11 अप्रैल को जारी हुए टैरिफ आदेश की समीक्षा की मांग की। इसके तहत बिजली दरों में 5.62 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई थीं।
विज्ञापन


ये भी पढे़ं...उत्तराखंड: पंचायत के नतीजों के बाद अब जिलों में बहुमत हासिल करने को भाजपा ने झोंकी ताकत, समर्थन जुटाने पर जोर
विज्ञापन
विज्ञापन


नियामक आयोग ने यूपीसीएल की मांग पर कैंची चलाई थी। अब यूपीसीएल ने खर्चों के मिलान के बाद उपभोक्ताओं से 674.77 करोड़ रुपये अतिरिक्त वसूलने की मांग की है। यह रकम पिछले खर्च और आने वाले खर्चों पर आधारित है। यूपीसीएल की इस मांग से बिजली की दरों में 5.82 प्रतिशत की बढ़ोतरी हो जाएगी। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed