फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Public corporations 40 thousand employees will get four percent dearness allowance Uttarakhand news in hindi

Dehradun: सार्वजनिक निगमों के 40 हजार को कर्मियों को मिलेगा चार% महंगाई भत्ता, आचार संहिता से पहले होगा आदेश

Mon, 04 Mar 2024 11:37 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 04 Mar 2024 11:37 AM IST
सार

चुनाव आचार संहिता लगने से पहले 40 हजार कर्मचारियों को चार प्रतिशत महंगाई भत्ता दिए जाने का आदेश जारी कर दिया जाएगा। सीएम ने ऑनलाइन फाइल मंगाकर इस संबंध में अनुमोदन किया।

विज्ञापन
Public corporations 40 thousand employees will get four percent dearness allowance Uttarakhand news in hindi
बैठक (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala

विस्तार

सार्वजनिक निगमों और उपक्रमों के 40 हजार कर्मचारियों को चार प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलेगा। राज्य निगम कर्मचारी अधिकारी महासंघ के महासचिव बीएस रावत ने कहा, कर्मचारी इसकी मांग को लेकर सीएम धामी से उनके आवास पर मिले थे।

विज्ञापन

सीएम ने बताया कि उन्होंने फाइल पर अनुमोदन कर दिया है। चुनाव आचार संहिता लगने से पहले इस संबंध में आदेश जारी कर दिया जाएगा।महासंघ के महासचिव बीएस रावत के मुताबिक, मुख्यमंत्री को चार प्रतिशत महंगाई भत्ते की मांग से अवगत कराने पर सीएम ने ऑनलाइन फाइल मंगाकर उस पर अनुमोदन किया।

विज्ञापन

बताया, फाइल अनुमोदन के बाद उद्योग विभाग को भेज दी गई है। सीएम ने सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम को निर्देश दिए कि चुनाव आचार संहिता लगने से पहले सार्वजनिक निगमों, निकायों और उपक्रमों के कर्मचारियों को महंगाई भत्ता मिल जाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand Landslide: बारिश के बाद बदरीनाथ हाईवे पर जगह-जगह आया मलबा, सात घंटे बंद रहा रास्ता

महासंघ ने मुख्यमंत्री से वन विकास निगम में अधिकारियों की कमी, परिवहन निगम में छूटे मृतक आश्रितों को सेवा में लेने एवं समस्त निगमों को सातवें वेतनमान के अनुसार महंगाई भत्ता दिए जाने की भी मांग की। महासंघ ने कहा, चार प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलने से निगम कर्मचारियों के वेतन में हर महीने 700 रुपये से लेकर तीन हजार रुपये तक का इजाफा होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed