फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   public beaten youth who molest girl.

जागी जनता, छेड़छाड़ करने वाले किशोरों की 'बजा दी बैंड'

Fri, 26 Dec 2014 01:01 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, हल्दूचौड़ (नैनीताल)
ब्यूरो / अमर उजाला, हल्दूचौड़ (नैनीताल) Updated Fri, 26 Dec 2014 01:01 PM IST
विज्ञापन
public beaten youth who molest girl.

नैनीताल हल्दूचौड़ में बाजार से खरीदारी कर घर लौट रही दो किशोरियों से छेड़छाड़ करना किशोरों को बहुत महंगा पड़ गया।

विज्ञापन


आसपास के लोगों ने छेड़छाड़ करने वाले समुदाय विशेष के दो किशोरों को मय वाहन पकड़ लिया। गुस्साई भीड़ ने दोनों की जमकर धुनाई लगा दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह किशोरों को छुड़ाया।

गुस्साई भीड़ ने दोनों की स्कूटी और बाइक में तोड़फोड़ कर उन्हें जलाने का प्रयास किया लेकिन पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर लोगों को तितर-बितर किया। लोगों ने बाद में पुलिस के वाहन की भी हवा निकाल दी।
विज्ञापन


दोनों किशोर हल्द्वानी के रहने वाले हैं। गुरुवार दोपहर करीब एक बजे नगर की दो किशोरियां बाजार से खरीदारी कर लौट रही थीं।

दोनों अभी नया बाजार में ही थीं कि वार्ड 12 अब्दुला बिल्डिंग हल्द्वानी निवासी समुदाय विशेष के दो किशोर वहां स्कूटी यूके 04 क्यू 2535 और बाइक यूके 04 क्यू 6392 से पहुंचे और स्टंट करते हुए किशोरियों से छेड़छाड़ करने लगे। लोगों की जब नजर उन पर पड़ी तो उन्होंने किशोरों को घेर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने बमुश्किल किशोरों को लोगों से छुड़ाया

public beaten youth who molest girl.

देखते ही देखते सैकड़ों लोग मौके पर एकत्र हो गए। गुस्साई भीड़ ने दोनों किशोरों की धुनाई लगा दी और उनके वाहनों को पत्थर-ईंट मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया। सूचना पर लालकुआं कोतवाली से दो सिपाही मौके पर पहुंचे।

मामले की गंभीरता को देखते हुए सिपाहियों ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी। आनन-फानन में दो एसआई निजी कार से मौके पर पहुंचे।

साथ ही सीओ हल्द्वानी राजेंद्र सिंह हयांकी के निर्देश पर टीपीनगर चौकी प्रभारी प्रमोद पाठक और लामाचौड़ चौकी प्रभारी हेम चंद्र पंत भी पुलिस बल के साथ पहुंच गए।

पुलिस ने बमुश्किल दोनों किशोरों को लोगों से छुड़ाया और अपनी कार में बैठा लिया। इस पर भीड़ का पारा और चढ़ गया तथा लोगों ने पुलिस की गाड़ी के अंदर भी किशोरों की फिर पिटाई लगा दी।

किशोरों की स्कूटी और बाइक को जलाने का प्रयास

public beaten youth who molest girl.

किसी तरह पुलिस ने एक बार फिर भीड़ को तितर-बितर किया रवाना होने लगी। लेकिन गुस्साए लोगों ने घेराव कर गाड़ी की हवा निकाल दी। आखिर किसी तरह करीब दो घंटे बाद पुलिस दोनों किशोरों को लेकर कोतवाली पहुंची।

इधर, गुस्साए लोगों ने दोनों किशोरों की स्कूटी और बाइक को जलाने का प्रयास किया लेकिन मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने हल्का बल प्रयोग कर भीड़ को तितर-बितर कर वाहनों को कब्जे में ले लिया। पुलिस को दोनों किशोरों के पास से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद हुई है।

दोनों ही लड़के नाबालिग हैं। मेडिकल कराने के बाद उनके परिजनों को बुलाकर उनके सामने दोनों को हिदायत देते हुए परिजनों के हवाले कर दिया गया है। दूसरे किसी भी पक्ष द्वारा मुकदमा दर्ज नहीं कराए जाने पर कोई भी कार्रवाई नहीं की गई है।
- बचन सिंह राणा, सीओ लालकुआं कोतवाली

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed