फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   psycho theft women underwear

लड़कियों के अडंर गारमेंट्स चुराता है ये सनकी शख्स, पुलिस कस्टडी में किए चौंकाने वाले खुलासे

Tue, 10 Oct 2017 08:19 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, लंबगांव (टिहरी)
ब्यूरो / अमर उजाला, लंबगांव (टिहरी) Updated Tue, 10 Oct 2017 08:19 AM IST
विज्ञापन
psycho theft women underwear
pravesh - फोटो : amar ujala

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के जरिए एक ऐसे सनकी शख्स को गिरफ्तार किया है जो रात के अंधेरे में लड़कियों के अंडरगारमेंट्स चुराता था।

विज्ञापन


टिहरी जिले के लंबगांव में एसओजी की टीम और लंबगांव पुलिस ने घर की खिड़की पर पेट्रोल डालकर युवती को जिंदा जलाने की कोशिश करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


उस तक पहुंचने में सीसीटीवी कैमरा पुलिस के लिए मददगार बना। आरोपी युवक रात में महिलाओं के अंगवस्त्र भी चुरा ले जाता था।

फेसबुक अकाउंट की फोटो देखकर पुलिस ने आरोपी की पहचान की

psycho theft women underwear
आरोपी नगर पंचायत लंबगांव में संविदा कर्मचारी है
वह पूर्व में भी दो युवतियों और एक महिला से छेड़छाड़ कर चुका है। आरोपी नगर पंचायत लंबगांव में संविदा कर्मचारी है। फेसबुक अकाउंट की फोटो देखकर पुलिस ने आरोपी की पहचान की। 

लंबगांव बाजार में 15 सितंबर की रात एक बजे अज्ञात व्यक्ति ने जबरन एक छात्रा का कमरा खुलवाना चाहा। कमरा नहीं खोलने पर उसने उसके कमरे की बाहर से कुंडी लगाकर दरवाजे पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी थी। 

छात्रा के शोर मचाने पर मकान मालिक ने उसे बाहर निकाला। घटना के विरोध और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर दूसरे दिन व्यापारियों ने बाजार बंद कर सड़क पर जाम लगाया था।
 

दो युवतियों और एक महिला से छेड़खानी की बात स्वीकारी

psycho theft women underwear
pravesh
इसके दूसरे दिन ही बाजार में खड़ी बाइक को किसी ने रात में आग लगा दी थी। कुछ दिन बाद फिर वाहनों के शीशे तोड़ दिए गए थे। इसी दौरान घरों में बाहर टंगे महिलाओं के अंगवस्त्र गायब होने लगे।

रविवार को एसओजी प्रभारी आरके सकलानी के नेतृत्व में खोलगढ़ पल्ला गांव निवासी प्रवेश (24) पुत्र हुकुम सिंह पंवार को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने दो युवतियों और एक महिला से छेड़खानी की बात स्वीकार की।

एसओजी प्रभारी सकलानी ने बताया कि युवक पूर्व में एक युवती को अपनी हवस का शिकार भी बना चुका है। बदनामी के डर से इस मामले का फैसला पंचायत ने ही कर दिया था। आरोपी के खिलाफ थाने में छेड़छाड़ का एक मुकदमा भी पंजीकृत है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विमला गुंज्याल ने पुलिस टीम को ढाई हजार रुपये नगद पुरस्कार देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed