फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Protests have intensified regarding the proposals put

Dehradun News: विक्रम-आटो में जीपीएस के विरोध में यूनियनें, कहा-व्यवहारिक नहीं फैसला

Thu, 18 Jan 2024 01:19 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jan 2024 01:19 AM IST
विज्ञापन
Protests have intensified regarding the proposals put
I-इंद्रा मार्केट में हुई बैठक में हरिद्वार, ऋषिकेश, रुड़की, लक्सर, झबरेड़ा, डोईवाला की सभी ऑटो रिक्शा-विक्रम यूनियनों के पदाधिकारियों ने हिस्सा लियाI
विज्ञापन




संभागीय परिवहन प्राधिकरण की बैठक में रखे गए प्रस्तावों को लेकर विरोध तेज हो गया है। बुधवार को विक्रम एवं ऑटो रिक्शा परिवहन महासंघ ने भी अपना विरोध जताया। इंद्रा मार्केट में हुई बैठक में हरिद्वार, ऋषिकेश, रुड़की, लक्सर, झबरेड़ा, डोईवाला की सभी ऑटो रिक्शा-विक्रम यूनियनों के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। इसमें विक्रम-आटो में जीपीएस लगाने और वाहनों के संचालन केंद्र से छेड़छाड़ का विरोध किया गया।
विज्ञापन


बैठक की अध्यक्षता यूनियन के अध्यक्ष महंत विनय सारस्वत ने की। इस दौरान विक्रम एवं ऑटो रिक्शा में जीपीएस लगाने का पूर्ण विरोध किया गया। कहा, कि विक्रम और आटो दोनों ही खुले वाहन होते हैं। इसमें जीपीएस लगाना व्यावहारिक नहीं है। जीपीएस लगाने से उसके चोरी होने का खतरा बना रहेगा, इसलिए आटो व विक्रम में जीपीएस लगाने से छूट दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन




कहा, विक्रमों के संचालन केंद्र बिंदु के साथ छेड़छाड़ न की जाए। देहरादून में विक्रमों-आटो को घंटाघर क्षेत्र में पूर्ण प्रतिबंधित करने की तैयारी की जा रही है। संगठन के महामंत्री शेखर कपिल ने कहा, आरअीटो सीएनजी ऑटो रिक्शा एवं विक्रम के नए परमिट खोलने की तैयारी कर रहे हैं। इसका यूनियन विरोध करती है। वहीं कहा गया कि ई-रिक्शा की भरमार हो गई है। इसके पंजीकरण को पूर्णतया प्रतिबंधित किया जाए। ई-ऑटो रिक्शा की संख्या सीमित की जाए।

बैठक में अध्यक्ष महंत विनय सारस्वत ने कहा, आरटीओ आए दिन नए फरमान जारी करते हैं और ऑटो रिक्शा एवं विक्रम संचालकों को परेशान किया जा रहा है। बैठक में कहा गया कि सभी विक्रम एवं ऑटो रिक्शा यूनियन के प्रतिनिधि 20 जनवरी को सुबह 11 बजे शनि आश्रम शंकर आश्रम के पास तहसील ज्वालापुर में बैठक करेंगे। इसमें भविष्य के आंदोलन की रूप रेखा तय की जाएगी। बैठक में पंकज अरोड़ा, शेखर कपिल, संजय अरोड़ा, पवन कुमार, बेचन गुप्ता, राजेश भट्ट, राम आशीष, नवीन जैन, शैलेन्द्र नेगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed