फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Protested against central government on inflation unemployment economic slowdown

केंद्र सरकार पर बरसे कांग्रेसी, 14 दिसंबर को दिल्ली में होने वाली रैली के लिए कसी कमर 

Sat, 07 Dec 2019 07:27 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 07 Dec 2019 07:27 PM IST
सार

  • महंगाई, बेरोजगारी, आर्थिक मंदी के खिलाफ दिया धरना 

विज्ञापन
Protested against central government on inflation unemployment economic slowdown
पीएम मोदी - फोटो : UNGA file photo

विस्तार

महानगर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने देश में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, आर्थिक मंदी आदि मुद्दों को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ धरना दिया। इस मौके पार्टी के केंद्रीय प्रदेश पर्यवेक्षक अनिल शर्मा ने कहा कि भाजपा ने जनता से जो वायदे किए थे उनमें से एक भी पूरा नहीं किया। भाजपा की असलियत जनता के सामने आ चुकी है। 

विज्ञापन


शनिवार को कांग्रेस कार्यकर्ता पुरानी कचहरी देवपुरा में एकत्रित हुए और केंद्र व प्रदेश सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया।  केंद्रीय प्रदेश पर्यवेक्षक अनिल शर्मा ने कहा कि भाजपा को केंद्र में सत्ता में बैठे छह साल हो गए। इस दौरान मोदी सरकार ने अपना एक भी वायदा पूरा नहीं किया। नोटबंदी ने उद्योगों को बर्बाद कर दिया। लाखों लोग बेरोजगार हो गए और किसान आत्महत्या करने को मजबूर हो गया। पूरे देश में अराजकता का माहौल है। 
विज्ञापन


कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष संजय पालीवाल ने कहा कि आज महंगाई चरम सीमा पर है। मजदूर की दिहाड़ी में कटौती हो रही है। मजदूरों को काम नहीं मिल रहा। पूर्व विधायक अंबरीष कुमार ने कहा कि भाजपा शासन में समाज का ताना बाना खत्म हुआ।  महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियां पूरी तरह फेल हो गई हैं। मेयर अनीता शर्मा ने कहा कि महिलाओं पर दिन प्रतिदिन अत्याचार बढ़ रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


धरने को इन लोगों ने भी किया संबोधित 

पूर्व विधायक रामयश सिंह, जिलाध्यक्ष धर्मपाल सिंह, विकास चौधरी, राम विशाल देव, डॉ. संतोष चौहान, विमला पांडे, नीशा शर्मा, मुरली मनोहर, प्रदीप चौधरी, यशवंत सैनी, शुभम अग्रवाल, जटाशंकर श्रीवास्तव, नितिन तेश्वर, फुरकान अहमद, अशोक शर्मा, आकाश भाटी, इरशाद अली, तस्लीम अहमद, नईम कुरैशी, सुमित भुल्लर, अनिल भास्कर, अमरदीप रोशन आदि। 


कार्यक्रम में यह भी रहे मौजूद 

बीएस पंवार, संजय शर्मा, जगत सिंह रावत, रवि कश्यप, राजेंद्र चुटेला, नरेश चनियाना, विकास सिंह, शैलेंद्र सिंह, बीना कपूर, अंबिका पांडे, सविता सिंह, महंत श्यामपुरी, विशाल राठौर, पार्षद रवि बहादुर, उदयवीर सिंह, अमन गर्ग, राजीव भार्गव, सोहेल कुरेशी, आशा सारस्वत, अंजू द्विवेदी, महावीर वशिष्ठ, प्रदीप अग्रवाल, शाहनवाज कुरेशी, तहसीन अंसारी, जफर अब्बासी, इसरार अहमद, सद्दीक गाड़ा, विवेक भूषण, राव फरमान आदि।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed