{"_id":"5d5affd28ebc3e89a66e9b97","slug":"protest-of-protest-against-sacking-dehradun-news-drn3168538137","type":"story","status":"publish","title_hn":"बर्खास्तगी के विरोध में नरमू का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बर्खास्तगी के विरोध में नरमू का प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून। चार कर्मचारियों की बर्खास्तगी के विरोध में नार्दर्न रेलवे मेंस यूनियन (नरमू) के पदाधिकारियों ने रेलवे प्रशासन के खिलाफ स्टेशन परिसर में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कर्मचारियों की बहाली नहीं होने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी है।
नार्दर्न रेलवे मेंस यूनियन (नरमू) की मुरादाबाद मंडल शाखा से सोमवार को स्थानीय शाखा को जानकारी दी गई कि रेल प्रशासन ने मंडल के अंतर्गत आने वाले रामपुर, एथल, मेहरोली और मुरादाबाद के चार कर्मचारियों को शुक्रवार को बर्खास्त कर दिया गया है। इस सूचना पर नरमू की स्थानीय शाखा से जुड़े कर्मचारी स्टेशन परिसर पर एकत्र हुए और गेट मीटिंग कर प्रदर्शन किया। रेलकर्मियों ने कहा कि आंदोलन तब तक जारी रहेगा जब तक बर्खास्त कर्मचारियों को बहाल नहीं किया जाता। प्रदर्शन करने वालों में नरमू के शाखा सचिव राजेंद्र सिंह गुसांई, देव ज्योति बसू, नरेश गुरुंग, राकेश नौटियाल, भगवती जोशी, सुरेश रावत, जोगेंद्र, लक्ष्मी छाया, अनिता भारद्वाज आदि शामिल रहे।