फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   protest for gairsain uttarakhand permanent capital

गैरसैंण को उत्तराखंड की स्थाई राजधानी बनाने को लेकर पुलिस और अनशनकारियों में झड़प

Thu, 15 Mar 2018 02:44 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 15 Mar 2018 02:44 PM IST
विज्ञापन
protest for gairsain uttarakhand permanent capital
police

गैरसैंण को उत्तराखंड की स्थाई राजधानी बनाने को लेकर श्रीनगर के गोलापार्क में अनशनकारियों ने धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस कर्मियों से अनशनकारियों की नोंकझोंक भी हुई।

विज्ञापन


बता दें कि प्रशासन और पुलिस ने बुधवार की रात अनशनकारियों को धरना स्थल से उठा दिया था। कई दिनों से अनशन पर बैठे लोगों की तबियम खराब होने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


जहां से डिस्चार्ज होने के बाद वह गुरुवार को फिर से धरने पर बैठ गए। वहीं इंडियन फाउंडेशन के अध्यक्ष व भाजपा नेता शौर्य डोभाल ने पत्रकार वार्ता में कहा कि उत्तराखंड की स्थाई राजधानी को लेकर राज्य सरकार और विपक्ष को जन भावनाओं के अनुरुप कार्य करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजकीय प्रौद्योगिकी संस्थान में आयोजित करियर काउंसलिग कार्यक्रम में प्रतिभाग करने पहुंचे शौर्य डोभाल ने लोनिवि में आयोजित पत्रकार वार्ता में कहा कि वर्तमान समय पूरी दुनिया में युवाओं का है। ऐसे में देश की नई पीढी को सृजनात्मक रोजगार की ओर बढना होगा। कहा कि भारत में सर्विस और टैक्नोलॉजी के क्षेत्र में रोजगार की अपार संभावनाएं हैं। जिसके लिये उत्तराखंड में प्रयाप्त मानव संसाधन है। संसाधनों के सही उपयोग की आवश्यकता है।


साथ उन्होंने राजस्व के लिये शराब बिक्री पर पूछे गये सवाल पर कहा कि शराब सामाजिक बुराई है। इसे राजस्व प्राप्ति का जारिया बनाना सही नहीं है। बल्कि सरकारों को राजस्व वृद्धि के लिये अन्य विकल्पों पर विचार करना चाहिए। वहीं गैरसैंण के सवाल पर उन्होंने पक्ष और विपक्ष को जन भावनाओं के अनुरुप कार्य करने की बात कही। कहा कि राज्य के विकास के लिये सरकार को अपनी प्राथमिकता तय करनी होंगी। जिससे राज्य की जीडीपी में वृद्धि हो सके और राज्य सिर्फ राष्ट्रीय नहीं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा में भाग ले सके। इस मौके पर इंडियन फाउंडशेन के मृणाल डोभाल, पूर्व राज्य मंत्रि अजेंद्र अजय, भाजपा मीडिया प्रभारी महावीर रावत और मोहन सिंह नेगी आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed