दो यमुदायों के प्रेमी युगल की शादी के लिए छावनी में तब्दील हुई तहसील, इसके बाद...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो अलग-अलग समुदाय से संबंध रखने वाले एक प्रेमी युगल की शादी के लिए तहसील छावनी में तब्दील हो गई। लेकिन इसके बाद जो वहां हुआ उसे जानकर हैरान रह जाओगे...
प्रेमी युगल तहसील में शादी करने आनेवाले हैं, इसकी सूचना पर तहसील में हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं का जमवाड़ा लग गया। इसकी भनक लगते ही पुलिस प्रशासन के हाथ पांव फूल गए।
पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर तहसील छावनी में तब्दील हो गई। हालांकि विरोध के चलते युगल शादी करने तहसील नहीं पहुंचा। खुफिया एजेंसी मामले में निगाह रखे हुए हैं। मंगलवार को तहसील में एक प्रेमी युगल शादी करने पहुंचना था।
प्रेमी-प्रेमिका अलग-अलग समुदाय से संबंध रखने की सूचना पूरे तहसील में आग की तरह फैल गई। किसी ने इसकी सूचना हिंदूवादी संगठन के पदाधिकारियों तक पहुंचा दी। उसके बाद शादी के विरोध में तहसील परिसर में एक-एक कर हिंदूवादी कार्यकर्ता जुटने लगे।
हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं की ओर से शादी का विरोध करने की सूचना जैसे ही पुलिस को मिली तो अधिकारियों के हाथ-पांव फूल गए। आनन-फानन में सीओ स्वप्न किशोर ने सिविल लाइंस व गंगनहर कोतवाली पुलिस के साथ तहसील पहुंचकर मोर्चा संभाला।
पुलिस के हरकत में आते ही हिंदूवादी संगठन के लोग मौके से खिसकने लगे। उसके बाद चर्चा रही कि हिंदूवादी संगठन के लोग बैठक कर रणनीति बना रहे हैं। प्रेमी युगल शादी करने तहसील न आने पर पुलिस प्रशासन ने राहत की सांस ली।
जानकारी मिली थी कि दो समुदाय के प्रेमी युगल शादी करने तहसील पहुंच रहे हैं। जिसके चलते सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे, लेकिन प्रेमी युगल तहसील नहीं पहुंचा।
-पुलिस क्षेत्राधिकारी स्वप्न किशोर सिंह