{"_id":"67c9ae30cbfcbb897806f235","slug":"protest-against-the-governments-kindness-towards-khanpur-mla-vikas-nagar-news-c-39-1-vkn1004-119262-2025-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: खानपुर विधायक पर सरकार की मेहरबानी के विरोध में प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: खानपुर विधायक पर सरकार की मेहरबानी के विरोध में प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- जनसंघर्ष मेार्चा ने तहसील मुख्यालय पर किया प्रदर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी
विकासनगर। जन संघर्ष मोर्चा कार्यकर्ताओं ने तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। उन्होंने खानपुर विधायक को दी गई वाई श्रेणी की सुरक्षा, एस्कार्ट आदि सुविधाओं को लेकर आपत्ति जताई। मोर्चा पदाधिकारियों ने कहा कि विभिन्न आपराधिक मुकदमे दर्ज होने के बावजूद सरकार विधायक पर मेहरबान है।
प्रदर्शन में शामिल कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मोर्चा के अध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने कहा कि ऐसे विधायक जिस पर 30 मुकदमे दर्ज हों उसे वाई श्रेणी की सुरक्षा देहरादून व हरिद्वार पुलिस के गनर उपलब्ध कराए गए हैं। कहा कि सरकार की मेहरबानी से ऐसा प्रतीत हो रहा है कि विधायक ने सरकार की भी कोई सीडी तैयार की हुई है। उन्होंने प्रदेश के राज्यपाल से सरकार की इस मिलीभगत व दरियादिली की जांच कर सरकार के विरुद्ध कार्रवाई की मांग भी की।
प्रदर्शन करने वालों में मोर्चा महासचिव आकाश पंवार, दिलबाग सिंह, महिपाल सिंह रावत, मोहम्मद गालिब, मुजीबुर्रहमान, सलीम, हाजी असद, विचितर सिंह, एमए सिद्दीकी, रूपचंद, नरेश ठाकुर, कुंवर सिंह चौहान, मोहम्मद नसीम आदि उपस्थित रहे।