{"_id":"62eed9dd39cfa6030c2e893181ae9e77","slug":"protest-against-modi-rally-in-dehradun","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी का विरोध करेगी कांग्रेस की महिला विंग!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदी का विरोध करेगी कांग्रेस की महिला विंग!
अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 13 Dec 2013 07:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी पर कांग्रेस ने प्रस्तावित 15 दिसंबर की रैली से ठीक पहले निशाना साधा है। महिला कांग्रेस अब मोदी का विरोध जताने का इरादा भी जता रही है।
विज्ञापन
राजपुर रोड स्थित एक होटल में मीडिया से मुखातिब कांग्रेस प्रवक्ता शिल्पी अरोड़ा ने कहा कि मोदी, आसाराम, नारायण साईं और अमित शाह में कोई फर्क नही है।
भाजपा चुप
गुजरात में ही अल्पसंख्यक वर्ग की महिलाओं को खासे उत्पीड़न का शिकार होना पड़ रहा है। एक महिला की जासूसी के मामले में मोदी के घिरने के बाद भी भाजपा चुप है।
विज्ञापन
विरोध जताने के लिए विवश
भाजपा नेता अमित शाह और नरेंद्र मोदी पर बिना किसी शिकायत के एक महिला आर्किटेक्ट की जासूसी कराने का आदेश है। स्नूप गेट मामले में मोदी ने देहरादून आने से पहले अगर स्पष्टीकरण नहीं दिया तो महिला कांग्रेस मोदी की रैली का विरोध जताने के लिए विवश होगी। मोदी की रैली से कांग्रेस पर कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। कांग्रेस प्रदेश में पांचों सीटों पर जीत हासिल करेगी।
विज्ञापन