फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   protest against bro in uttarakhand

बीआरओ के विरोध में 270 किमी हाईवे पर चक्काजाम

Sat, 02 Aug 2014 12:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़, चंपावत
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़, चंपावत Updated Sat, 02 Aug 2014 12:31 PM IST
विज्ञापन
protest against bro in uttarakhand

उत्तराखंड में टनकपुर-तवाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग की बदहाली के विरोध और सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के कार्यों की सीबीआई जांच की मांग को लेकर पिथौरागढ़ और चंपावत जिलों के लोहाघाट, धारचूला, नाचनी, टकनपुर, बनबसा समेत तमाम नगरों और कस्बों में आज (शनिवार) महाबंद है।

विज्ञापन


महाबंद को ऐतिहासिक और अभूतपूर्व बनाने के लिए तमाम लोगों को जिम्मेदारी सौंप दी गई हैं। इस दौरान आंदोलनकारियों ने व्यापारिक प्रतिष्ठान, सरकारी कार्यालय, स्कूल-कालेज और बैंकों से बंद का आह्वान किया है।
विज्ञापन


अधिवक्ता संघ के साथ ही उद्योग व्यापार मंडल, पिथौरागढ़ जनमंच, टैक्सी यूनियन और राजनैतिक दलों ने महाबंद को समर्थन दिया है। इन दोनों जिलों में राजमार्ग के 270 किमी की सड़क पर यातायत बंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी ओर महाबंद के दौरान शांति व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस-प्रशासन ने भी तैयारी कर ली है। सीओ हरीश चंद्र सती ने बताया कि नेशनल हाईवे में महाबंद के दौरान पुलिस की गश्त रहेगी।

पूरे जिले में थानों को अलर्ट कर दिया गया है। चंपावत के विधायक और दर्जाधारी कैबिनेट मंत्री हेमेश खर्कवाल ने शुक्रवार को राष्ट्रीय राजमार्ग की बदहाली के विरोध में आहूत महाबंद का मामला मुख्यमंत्री हरीश रावत के सम्मुख उठाया। जिस पर सीएम ने केंद्र सरकार को पत्र भेज तत्काल ठोस कदम उठाने का आग्रह किया है।

बीआरओ के खिलाफ सभी लोग संगठित

protest against bro in uttarakhand

सीमा सड़क संगठन के कार्यों की जांच की मांग को लेकर शनिवार दो अगस्त को आहूत महाबंद की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

महाबंद को ऐतिहासिक और अभूतपूर्व बनाने के लिए तमाम लोगों को जिम्मेदारी सौंप दी गई हैं। व्यापारिक प्रतिष्ठानों के साथ साथ सरकारी कार्यालय, स्कूल, कालेज, बैंक भी बंद कराने की तैयारी चल रही है। अधिवक्ता संस्था पहले ही बंद के समर्थन में न्यायिक कार्यों के बहिष्कार का ऐलान कर चुकी है।

उद्योग व्यापार मंडल, पिथौरागढ़ जनमंच, टैक्सी यूनियन के अलावा लगभग सभी राजनैतिक दलों का बंद को समर्थन मिल चुका है। आम व्यापारी तथा लोग खुद ही महाबंद के पक्ष में खड़े हो गए हैं।

महाबंद को सफल बनाने के लिए माइक के जरिए आसपास के कस्बों में प्रचार किया गया।

रक्षा मंत्री को भेजा जाएगा ज्ञापन

protest against bro in uttarakhand

गुरना निवासी मनमोहन मेहता ने कहा है कि बीआरओ के खिलाफ ऐसा आंदोलन पहले ही हो जाना चाहिए था। इस बार लोग संगठित हो गए हैं। हाइवे के किनारे बसे सभी गांवों के लोग आंदोलन को पूरा समर्थन करेंगे। उन्होंने कहा कि सीबीआई जांच की सिफारिश तत्काल की जाए।

गाड़ी चलाते समय जान जोखिम में
टैक्सी ड्राइवर अब्दुल अजीज का कहना है कि पिथौरागढ़ से धारचूला जाने में जानजोखिम में रखनी पड़ती है। मार्ग में कहां पर पत्थर और चट्टान गिर जाए पता नहीं रहता। रोड किसी भी समय बंद हो जाती है। बंद का पूरा समर्थन का उन्होंने ऐलान किया है।

बीआरओ में महाभ्रष्टाचार
मार्केटिंग का काम करने वाले संतोष धामी का कहना है कि बीआरओ में महाभ्रष्टाचार फैला है। इसके खिलाफ जोरदार आंदोलन की जरूरत है। लोगों को संगठित होकर सरकार पर दबाव बनाना होगा कि तत्काल सीबीआई जांच की सिफारिश करे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed