फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   protest against alcohol in uttarakhand 

शराब के ठेकों के खिलाफ हाथ में दरांती-बिच्छू घास लेकर सड़कों पर उतरी महिलाएं

Fri, 07 Apr 2017 09:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी Updated Fri, 07 Apr 2017 09:55 PM IST
विज्ञापन
protest against alcohol in uttarakhand 

पहाड़ों के प्रवेश द्वार हल्द्वानी समेत कुमाऊं भर में शराब की दुकानों को आबादी के बीच शिफ्ट करने के विरोध में उग्र प्रदर्शन का सिलसिला शुक्रवार को भी जारी रहा। हल्द्वानी में प्रेमपुर लोश्ज्ञानी में शराब का ठेका खुलने के विरोध में सड़कों पर उतरी महिलाओं और ग्रामीणों ने चक्का जाम किया तो तहसीलदार ने ठेका बंद करा दिया।

विज्ञापन


 राजपुरा में कांग्रेस नेता ने महिलाओं के साथ एसडीएम कार्यालय के सामने प्रदर्शन और हंगामा किया। बेड़ीनाग बाजार में महिलाओं ने दरांती-बिच्छू घास के साथ प्रदर्शन और चक्का जाम किया। सोमेश्वर के पल्यूड़ा गांव में ठेके के लिए टिनशेड डालने से गुस्साई महिलाओं ने टिनशेड ध्वस्त कर दिया और सोमेश्वर बाजार में जाकर सेल्समैन के कमरे में तोड़फोड़ की। शराब के पव्वे भी तोड़ दिए। गरुड़, खटीमा, बेड़ीनाग, सूखीढांग में भी शराब के खिलाफ लोगों का विरोध मुखर रहा। 
विज्ञापन


पिथौरागढ़ जिले में बेड़ीनाग के पुंकेश्वर महादेव मंदिर मार्ग पर शराब की दुकान खोलने के विरोध में बोराखेत और चनकाना की महिलाओं ने बेड़ीनाग बाजार में दरांती, लाठी और बिच्छू घास हाथों पर लेकर उग्र प्रदर्शन किया। क्वीटी में महिला मंगल दल ने शराब की दुकान खोलने पर आत्मदाह की चेतावनी दी है।  थल के पुराना बाजार मार्ग पर शराब की दुकान खोलने की आशंका पर महिलाएं शाम 7 से रात 2 बजे तक धरना दे रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चंपावत के सूखीढांग से शराब की दुकान को शिफ्ट कर धूरा मार्ग पर खोलने की संभावना के चलते बड़ी संख्या में महिलाओं और ग्रामीणों ने बृजनगर के राममंदिर परिसर में आठवें दिन भी धरना दिया। ग्रामीण भजन-कीर्तन कर रतजगा कर रहे हैं।

protest against alcohol in uttarakhand 

अल्मोड़ा जिले के सोमेश्वर में शराब व्यवसायी ने पल्यूड़ा गांव के खेत में विदेशी मदिरा की दुकान खोलने के लिए टिनशेड डाल दिया। इसकी भनक महिलाओं को लगी तो आधा दर्जन गांवों की महिलाएं हाथों में दरांती लेकर नारेबाजी करते हुए मौके पर पहुंचीं और उन्होंने टिनशेड ध्वस्त कर दिया। 

बाद में महिलाएं सोमेश्वर बाजार में सेल्समैनों के कमरे में पहुंच गईं। चैनल का ताला तोड़कर कमरे में तोड़फोड़ की और भीतर मिले अद्धे-पव्वे फोड़ डाले। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। महिलाओं की पुलिस से तीखी नोकझोंक हुई। बागेश्वर जिले में गरुड़ के पचना, बिमोला, बड़ेत की महिलाओं ने शराब बंदी की मांग को लेकर जुलूस निकाला। उन्होंने कहा कि गरुड़ देवनाई मोटर मार्ग में शराब की दुकान खोलने का प्रयास किया गया तो उसका पुरजोर विरोध किया जाएगा।

हल्द्वानी के प्रेमपुर लोश्ज्ञानी में शराब का ठेका खुलने पर महिलाएं आरटीओ रोड पर उतर आईं। महिलाओं ने पुरुषों के साथ चक्काजाम कर दिया। तहसीलदार ने ठेका बंद कराया तो ग्रामीणों ने चक्काजाम समाप्त किया। इधर, राजपुरा में शराब का ठेका खोलने से पहले कांग्रेस नेता ने महिलाओं के साथ एसडीएम कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी बहुउद्देशीय भवन में जाकर हंगामा करने लगे। सीओ ने कहा कि यदि कहीं अवैध शराब बिकती है तो क्षेत्रीय लोग तत्काल सूचना दें।

खटीमा के उमरुखुर्द ग्राम में अंग्रेजी शराब की दुकान का विरोध कर रही महिलाओं को एक समझौते के तहत मनाया गया। लिखित समझौते के तहत आबकारी अधिकारियों ने बीस दिन में महिलाओं से 20 दिन के भीतर दुकान हटाने का समय मांगा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed