फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   protest after youth murder in raiwala

युवक की हत्या से गुस्साई भीड़ ने मचाया कोहराम, क्षेत्र में लगी धारा 144

Fri, 06 Oct 2017 02:46 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 06 Oct 2017 02:46 PM IST
विज्ञापन
protest after youth murder in raiwala
protest - फोटो : amar ujala
देहरादून के रायवाला में एक युवक की हत्या के मामले में दूसरे दिन भी माहौल तनवापूर्ण रहा। कहीं गुस्साए लोगों ने दुकानों को आग लगा दी तो कहीं तोड़फोड़ मचा दी।
विज्ञापन


वहीं ऋषिकेश के शांति नगर क्षेत्र में मारपीट की घटना के बाद पुलिस प्रशासन के द्वारा रायवाला, श्यामपुर गुमानीवाला ऋषिकेश के कुछ क्षेत्रों में धारा 144 लगा दी गई है। क्षेत्र में सभी दुकाने बंद हैं और बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात है।
विज्ञापन


रायवाला में गुरुवार को हुई युवक की हत्या के विरोध में शुक्रवार को श्यामपुर के युवा संगठनों ने प्रदर्शन कर दुकानें बंद कराई। जिसके बाद श्यामपुर चौकी पहुंचकर मुख्य हाईवे पर युवकों ने जमकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस घटना को लेकर ऋषिकेश में भी उपद्रवियों ने जमकर उपद्रव मचाया। यहां कुछ हिंदू संगठनों ने धर्म विशेष के लोगों को निशाना बनाकर उनके साथ मारपीट की। एक म्यूजिक बैंड की दुकान पर तोड़-फोड़ कर उनके यंत्रों को तोड़ दिया।

पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद हालात पर काबू पाया। वहीं हिंदू जागरण मंच और अन्य संगठनों द्वारा रायवाला, श्यामपुर, गुमानीवाला, छिदरवाला में व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद कराते हुए प्रदर्शन किया। मंच ने उप जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा।


 पुलिस अधीक्षक देहात सरिता डोभाल श्यामपुर चौकी पहुंची। यहां हिंदू संगठनों द्वारा उन्हें ज्ञापन दिया गया। एसपी देहात ने प्रदर्शनकारियों को धारा 144 की जानकारी देते हुए कहा कि किसी भी अप्रिय घटना पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed