फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Prostitution was going on in the hotel 13 arrested including eight women Uttarakhand News in hindi

Roorkee: होटल में देह व्यापार; आठ महिलाओं समेत 13 गिरफ्तार, कई राज्यों से लड़कियां लाकर करते थे सप्लाई

Sat, 02 Aug 2025 08:18 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 02 Aug 2025 08:18 PM IST
सार

रुड़की के एक होटल में देह व्यापार चल रहा था। पंजाब, दिल्ली की आठ महिलाओं समेत पुलिस ने 13 को गिरफ्तार किया।

विज्ञापन
Prostitution was going on in the hotel 13 arrested including eight women Uttarakhand News in hindi
पुलिस ने किया गिरफ्तार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

देह व्यापार की सूचना पर पुलिस ने श्रीनिवास हाेटल में छापा मारा। पुलिस ने देह व्यापार का भंडाफोड करते हुए आठ महिलाओं समेत 13 लोगों को गिरफ्तार किया। इसके साथ ही होटल के कमरों से आपत्तिजनक सामान भी बरामद किया है।

विज्ञापन


पकड़ी गई महिलाएं दिल्ली, पंजाब समेत अन्य जगहों की है। पुलिस ने इस मामलें में मुकदमा दर्ज किया है। दरअसल, शुक्रवार को मानव तस्कर विरोधी सेल को रुड़की के श्रीनिवास होटल में देह व्यापार के धंधे की सूचना मिली। इस पर टीम ने सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस के साथ होटल पर छापा मारा। छापे के दौरान होटल में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


पुलिस ने सभी के खिलाफ किया मुकदमा दर्ज
टीम ने होटल के कमरों की तलाशी ली तो आठ महिलाएं और पांच युवकों को हिरासत में लिया गया। होटल में हिरासत में लेने के बाद पुलिस इन सभी को थाने लेकर पहुंची। पुलिस ने सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी मणिभूषण श्रीवास्तव ने बताया कि मौके से राजा उर्फ रांझा निवासी पाड़ली गुज्जर रुड़की, हैदर अली निवासी पूर्वी अंबर तालाब रुड़की, सिद्वांत निवासी ग्राम पोड़ोवाली बालावाली कोतवाली लक्सर, रविकांत निवासी ग्राम लखनौता थाना झबरेड़ा, लक्की निवासी असद रोड माॅडल टॉऊन, पानीपत हरियाणा और आठ महिलाओं को गिरफ्तार किया गया। ये महिलाएं पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उप्र के लखनऊ की रहने वाली है। पुलिस इन सभी के आपराधिक इतिहास की जानकारी भी जुटा रही है। 


ये भी पढ़ें...Roorkee News:  यूट्यूब अमजद गिरफ्तार,अश्लील वीडियो डालने पर पुलिस ने किया गिरफ्तार, चैनल को भी किया ब्लॉक

कई राज्यों से लाकर रुड़की में सप्लाई करते थे लड़कियां 
कोतवाली प्रभारी मणिभूषण श्रीवास्तव ने बताया कि होटल की आड़ में चल रहे देह व्यापार में मुख्य आरोपी राजा एक अन्य आरोपी निक्की, कल्लू और दीपक के साथ काफी समय से गिरोह बनाकर हरियाणा, आसाम, उत्तरप्रदेश, दिल्ली व अन्य प्रदेशों से लडकियों को लाकर रुड़की के कई होटलों में सप्लाई करते थे। आरोपी करीब छह साल से देह व्यापार का धंधा चला रहे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed