फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Prostitution Racket Busted in roorkee police caught 10 boys and girls 

रुड़की: सेक्स रैकेट का खुलासा, होटल से आपत्तिजनक हालत में मिले सात युवतियां और तीन युवक

Tue, 09 Jul 2019 10:31 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 09 Jul 2019 10:31 AM IST
विज्ञापन
Prostitution Racket Busted in roorkee police caught 10 boys and girls 
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

हरिद्वार रोड स्थित एक होटल में छापा मारकर पुलिस ने सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। मौके से पुलिस ने होटल मैनेजर समेत सात युवतियों और तीन युवकों को दबोच लिया जबकि तीन युवक फरार हो गए। पुलिस सभी के खिलाफ केस दर्ज करने की तैयारी कर रही है। इस बीच बजरंग दल के कार्यकर्ता भी पहुंच गए और पुलिस को बताया कि यहां कई दिनों से सेक्स रैकेट चल रहा था।

विज्ञापन


कुछ दिन पहले बजरंग दल के जिला मंत्री ने पुलिस को सूचना दी थी कि सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र में दिल्ली-हरिद्वार हाईवे स्थित एक होटल में बड़े स्तर पर सेक्स रैकेट चल रहा है। इतना ही नहीं होटल मैनेजर की शह पर सेक्स रैकेट चलने की भी जानकारी दी थी।
विज्ञापन


सोमवार को एक बार फिर पुलिस को सूचना मिली कि होटल में बड़ी संख्या में युवती और युवक आपत्तिजनक स्थित में हैं। तत्काल कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह, एसआई नरेंद्र सिंह और महिला दारोगा व सिपाही होटल पहुंचे। पुलिस ने होटल के कमरों को खुलवाया तो युवक व युवतियां आपत्तिजनक स्थिति में मिलीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस को देख सभी के हाथ पांव फूल गए। पुलिस ने मौके से सात युवतियों, होटल मैनेजर और तीन युवकों को पकड़ लिया। इसी बीच तीन युवक भाग निकले। पुलिस सभी को कोतवाली ले आई। यहां पता चला कि युवतियां सहारनपुर, कलियर, रुड़की की रहने वाली हैं, जबकि युवक भी आसपास के ही हैं।

इस बीच बजरंग दल के कार्यकर्ता भी कोतवाली पहुंच गए और पुलिस से कार्रवाई की मांग की। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि सेक्स रैकेट में शामिल होटल मैनेजर, युवक और युवतियों के खिलाफ केस दर्ज करने की तैयारी की जा रही है। सभी के सही नाम व पते की जानकारी जुटाई जा रही है।

लॉज और होटलों में चलता है सेक्स रैकेट

रुड़की और कलियर के कई होटलों व लॉज में जिस्मफरोशी का धंधा बड़े पैमाने पर चल रहा है। बाहर की युवतियों को लाकर सेक्स रैकेट चलाया जाता है। सोमवार को एक होटल में सेक्स रैकेट का खुलासा नई बात नहीं है। इससे पहले भी पुलिस कई होटलों और लॉज में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ कर चुकी है, लेकिन इस धंधे से जुड़े लोग गुपचुप तरीके से होटलों और लॉज में रैकेट चलाते रहते हैं।


पुलिस अक्सर सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ करती रहती है, लेकिन देह व्यापार से जुड़े लोग बाज नहीं आते। आलम यह है कि शहर के कई होटल और लॉज ऐसे हैं, जिनमें रूम किराए पर देने की आड़ में सेक्स रैकेट संचालित हो रहा है। पुलिस की कार्रवाई के बाद सेक्स रैकेट से जुड़े लोग कुछ दिनों तक धंधा बंद कर देते हैं।

 

शहर और कलियर में कई होटल और लॉज ऐसे हैं, जिनमें किराए पर रूम लेने वाले लोगों की आईडी तक जमा नहीं की जाती है। बिना आईडी के ही रूम उपलब्ध करा दिया जाता है। सोमवार को भी पुलिस ने पकड़े गए युवक और युवतियों में से कुछ की आईडी और एंट्री तो मिली, लेकिन कुछ की न ही एंट्री थी और न ही आईडी। ऐसे में पुलिस के सामने सेक्स रैकेट से जुड़े युवक और युवतियों के सही नाम व पते जुटाने में दिक्कतें आ रही हैं। हालांकि, पुलिस का दावा है कि सभी का नाम और पता जुटाकर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

शहर के ऐसे होटलों और लॉज को चिह्नित किया जा रहा है, जिनमें गलत काम होते हैं। इसके बाद ही इन होटलों और लॉज के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। 
-चंदन सिंह बिष्ट, सीओ, रुड़की

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed