अच्छी खबर: ऋषिकेश एम्स में शुरू हुई प्रॉस्टेट कैंसर की रोबोटिक सर्जरी, मिलेगी इलाज की बेहतर सुविधा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ऋषिकेश में प्रॉस्टेट कैंसर की रोबोटिक तकनीक से सफल सर्जरी की गई है। संस्थान के यूरोलॉजी विभाग के चिकित्सकों ने रायवाला व कानपुर के दो रोगियों का रोबोटिक तकनीक से ऑपरेशन किया।
एम्स संस्थान के निदेशक प्रो. रविकांत ने बताया कि यूरोलॉजी विभाग के डॉ. अंकुर मित्तल की अगुवाई में चिकित्सकीय टीम ने रायवाला निवासी प्रेम प्रकाश और कानपुर के हरजीत का प्रोस्टेट कैंसर की बीमारी की सफल सर्जरी की है और दोनों रोगी अब पूरी तरह से स्वस्थ हैं।
उन्होंने बताया कि प्रॉस्टेट पुरुषों में पाई जाने वाली अखरोट के आकार की ग्रंथि है। प्रॉस्टेट का कैंसर 65 वर्ष से अधिक उम्र के पुरुषों में सबसे आम कैंसर में से एक बीमारी है। इस बीमारी के आरंभिक लक्षणों के भी कोई स्पष्ट संकेत नहीं मिलते हैं, लेकिन ट्यूमर के कारण प्रोस्टेट में सूजन, रात में बार-बार पेशाब आना, खुलकर पेशाब नहीं आना जैसे लक्षण दिखाई पड़ते हैं।
उन्होंने बताया कि इस बारे में कई लोग रोग के उपचार को लेकर जागरूक नहीं होते हैं। इस मौके पर टीम में डॉ. सुनील कुमार, डॉ. शिव चरन, डॉ. दीपक प्रकाश, डॉ. सतीश कुमार रंजन, निश्चेतक डॉ. अजीत, डॉ. रवि मोहन, डॉ. गिरधर वोहरा आदि शामिल रहे।