फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Proposals for construction of Cow Sadans will be placed in the board meeting of District Panchayat

Dehradun News: जिला पंचायत की बोर्ड बैठक में रखा जाएगा गो सदनों के निर्माण के प्रस्ताव

Wed, 22 May 2024 06:17 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 22 May 2024 06:17 AM IST
विज्ञापन
Proposals for construction of Cow Sadans will be placed in the board meeting of District Panchayat
गो सदनों के निर्माण को लेकर जिला पंचायत की बोर्ड बैठक में प्रस्ताव रखा जाएगा। जिला पंचायत से बजट मिला तो गो सदनों के निर्माण का कार्य शुरू कराया जाएगा। गो सदनों के निर्माण होने से आमजन और किसानों को आवारा पशुओं से होने वाले नुकसान से काफी हर तक निजात मिल जाएगी।
विज्ञापन

दरअसल, बीते दिनों पशुपालन विभाग ने जिले के सभी छह विकासखंडों में गो सदनों के निर्माण की योजना बनाई थी। इसके लिए भूमि की व्यवस्था और एस्टीमेट तैयार कर शासन को भेेजे गए। लेकिन बजट और अन्य कारण से गो सदनों का निर्माण अभी तक नहीं हो सका। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि विकासखंड रायपुर के गांव भोपालपानी, विकासनगर के छरबा, सहसपुर के आरकेडिया ग्रांट, डोईवाला के माजरी ग्रांट, चकराता के क्वासी ग्रांट जोगियो और विकासखंड कालसी के गांव खेरवा में गो सदनों का निर्माण किया जाना है।
विज्ञापन

अब गो सदनों के निर्माण का प्रस्ताव जिला पंचायत की बोर्ड बैठक में रखा जाएगा। बोर्ड बैठक पर प्रस्ताव पर मुहर लगी तो गो सदनों का निर्माण जल्द शुरू कर दिया जाएगा। बता दें कि जिले में पहले से ही सात गो सदनों में 1150 गोवंशीय पशुओं को रखा गया है। प्रति पशु 80 रुपये की धनराशि शासन की ओर से दी जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
गो सदनों के निर्माण के लिए जिला पंचायत बोर्ड बैठक में प्रस्ताव रखा जाएगा। प्रस्ताव को मंजूरी और बजट जारी होते ही निर्माण शुरू कर दिया जाएगा। विभाग गोवंशीय पशुओं के संरक्षण के लिए गंभीरता से प्रयासरत है। - विद्यासागर कापडी, सीवीओ, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed