फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Proposal on vehicle allowance will come in the cabinet

Dehradun News: वाहन भत्ते पर प्रस्ताव आएगा कैबिनेट में

Fri, 27 Feb 2026 07:52 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 27 Feb 2026 07:52 PM IST
विज्ञापन
Proposal on vehicle allowance will come in the cabinet
- प्रमुख सचिव वित्त आरके सुधांशु ने ली कर्मचारी संयुक्त परिषद की बैठक
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

देहरादून। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तराखंड की शासन स्तर पर हुई बैठक में प्रमुख सचिव वित्त आरके सुधांशु ने विभिन्न मांगों पर आश्वासन दिया। बैठक के दौरान 10, 16 एवं 26 वर्ष की सेवा पर एसीपी के संबंध में प्रमुख सचिव वित्त की ओर से बताया गया कि बजट सत्र समाप्ति के पश्चात सभी विभागाध्यक्षों के साथ एक विस्तृत बैठक आयोजित की जाएगी।

उन्होंने स्पष्ट किया कि जिन विभागों की ओर से बिना तैयारी या सूचना के बैठक में भाग लिया जाएगा, उनके विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी। परिषद ने अनुरोध किया कि उक्त बैठक में परिषद को भी आमंत्रित किया जाए। इस पर प्रमुख सचिव ने कहा कि पहले विभागों के साथ चर्चा की जाएगी, तत्पश्चात परिषद को भी बुलाया जाएगा। गोल्डन कार्ड योजना से संबंधित समस्याओं पर परिषद ने जानकारी रखी। प्रमुख सचिव वित्त ने तत्काल स्वास्थ्य सचिव सचिन कुर्वे से दूरभाष पर वार्ता कर परिषद को शीघ्र आमंत्रित कर समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। परिवहन विभाग से संबंधित विषय पर प्रमुख सचिव वित्त ने निर्देश दिया कि विभाग की ओर से वर्दी से संबंधित प्रस्ताव शीघ्र प्रस्तुत किया जाए ताकि आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। प्रमुख सचिव वित्त ने परिषद को आश्वस्त किया कि बजट सत्र समाप्ति के पश्चात परिषद की मांगों पर बिंदुवार समीक्षा बैठक आयोजित कर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। ये भी आश्वासन दिया गया कि वाहन भत्ते का प्रस्ताव जल्द ही कैबिनेट में लाया जाएगा। बैठक में शासन की ओर से विशेष सचिव पराग मधुकर धकाते, वित्त सचिव दिलीप जावलकर, अपर सचिव कार्मिक गिरधारी सिंह रावत, अपर सचिव वित्त नवनीत पांडे, अपर सचिव वित्त गजानन पांडे, अपर सचिव स्वास्थ्य गरिमा रौंकली सहित अफसर रहे तो परिषद की ओर से अध्यक्ष अरुण पांडे, महामंत्री शक्ति प्रसाद भट्ट समेत विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed