फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Property dealer who set fire to Sundarban Basti of Vikasnagar arrested, search for another continues

Dehradun News: विकासनगर के सुंदरवन बस्ती में आग लगाने वाला प्रॉपर्टी डीलर गिरफ्तार, दूसरे की तलाश जारी

Wed, 15 May 2024 05:00 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 15 May 2024 05:00 AM IST
विज्ञापन
Property dealer who set fire to Sundarban Basti of Vikasnagar arrested, search for another continues
थाना क्षेत्र के सुंदरवन बस्ती में आग लगाने वाले एक युवक को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया। घटना में शामिल दूसरे युवक की तलाश जारी है। पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपी प्रॉपर्टी डीलर हैं। बस्ती खाली कराने के इरादे से एक प्रॉपर्टी डीलर के कहने पर दूसरे ने झोपड़ी में आग लगाई गई थी। इससे कई झुग्गी-झोपड़ियां जलकर राख हो गई थीं।
विज्ञापन


बीते पांच मई की दोपहर भाऊवाला के सुंदरवन बस्ती में अचानक आग लग गई थी। बस्ती की करीब 90 से अधिक झुग्गी-झोपड़ियां राख हो गई थीं। यहां पहले भी दो बार आग लगी थी। एसएसपी अजय सिंह ने घटना को संदिग्ध मानते हुए सेलाकुई थाना पुलिस को जांच के निर्देश दिए थे। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की तो एक व्यक्ति को कार से बाहर निकलकर झोपड़ी में आग लगाते देखा। इसके बाद अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। मंगलवार को पुलिस को सफलता मिल गई। प्रेमनगर थाना क्षेत्र के सुद्धोवाला निवासी पॉपर्टी डीलर राजेंद्र सिंह बिष्ट को धूलकोट स्थित किराये के घर से गिरफ्तार कर लिया गया। घटना को अंजाम देने के लिए प्रयोग की गई कार भी बरामद की गई। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उसको जेल भेज दिया गया। वहीं, घटना के दूसरे आरोपी प्रॉपर्टी डीलर सुद्धोवाला निवासी रवि गोसाई की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी शैंकी कुमार ने बताया कि भूमि को खाली करवाने के लिए झुग्गी-झोपडियों में आग लगाई गई थी। बताया कि एक आरोपी को पकड़ लिया गया है।दूसरे की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed