फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Property dealer Dead Body Found in suspicious circumstances in roorkee

रुड़की: प्रॉपर्टी डीलर की संदिग्ध हालात में मौत, कार के पास मिला था बेहोश, हत्या की आशंका

Wed, 15 Jan 2020 07:18 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भगवानपुर(रुड़की)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भगवानपुर(रुड़की) Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 15 Jan 2020 07:18 PM IST
सार

  • मंगलवार शाम घर से निकले थे, रात में कार के बाहर बेहोश पड़े मिले
  • चेहरे व सिर में मिले चोट के निशान, पुलिस कर रही मामले की जांच

विज्ञापन
Property dealer Dead Body Found in suspicious circumstances in roorkee
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

उत्तराखंड के रुड़की में प्रॉपर्टी डीलर की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उनके सिर और चेहरे पर चोट के निशान मिले हैं। ऐसे में परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन के बाद शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, मृतक के परिजनों ने पुलिस को तहरीर दी गई है। पुलिस अपने स्तर से छानबीन कर रही है।

विज्ञापन


भगवानपुर क्षेत्र के बाबूराम (40) पुत्र बकतावर निवासी करौंदी क्षेत्र में ही प्रॉपर्टी डीलिंग करते थे। मंगलवार शाम करीब छह बजे वह बाहर जाने की बात कहकर कार से निकले थे। रात करीब नौ बजे परिजनों ने उनके पास कॉल की तो उन्होंने कुछ देर में घर आने की बात कही।
विज्ञापन


इसी बीच रात करीब 11.30 बजे किसी परिचित ने बाबूराम के परिजनों को कॉल कर बताया कि वह खानपुर के पास कार के बाहर बेहोश पड़े हैं। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और उन्हें रुड़की के निजी अस्पताल ले गए। यहां से रेफर करने पर परिजन उन्हें लेकर देहरादून स्थित एक अस्पताल पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने बताया कि उनकी काफी समय पहले ही मौत हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने बुधवार सुबह घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस को परिजनों ने बताया कि उनके चेहरे और सिर पर चोट के निशान हैं। परिजनों ने आशंका जताई कि किसी ने उनकी हत्या की है। वहीं, पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है।

एसओ संजीव थपलियाल ने बताया कि परिजनों ने रात सूचना नहीं दी थी। बुधवार की सुबह सूचना पुलिस को दी गई। परिजनों से हत्या के पीछे की वजह जाननी चाही तो वे कुछ बता नहीं पाए। पुलिस की ओर से हर बिंदु पर जांच की जा रही है। जांच में जो भी सामने आएगा, उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी कैमरे
प्रॉपर्टी डीलर की मौत के मामले में पुलिस घटनास्थल के आसपास और सड़क किनारे लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। इतना ही नहीं रात में बाबूराम के पास किन लोगों ने कॉल की है और उनकी लोकेशन कहां थी, इसकी भी बारीकी से छानबीन कर रही है। इसके अलावा पुलिस यह भी पता कर रही है कि बाबूराम के साथ कार में कोई दूसरा तो नहीं था। साथ वह किन-किन लोगों के साथ प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते थे, उनका भी पता लगाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed