फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun News: Dgp Ashok kumar Angry on police officers for not stop crime

Dehradun: सख्त हुए डीजीपी, अपराधियों पर गैंगस्टर एक्ट लगाने के साथ संपत्तियां जब्त करने के निर्देश

Fri, 04 Nov 2022 04:53 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Fri, 04 Nov 2022 04:53 PM IST
सार

डीजीपी ने डीआईजी कुमाऊं और दोनों जिलों के कप्तानों की बैठक ली, जिसमें अपराधों पर नियंत्रण और अपराधियों के खिलाफ गैंगस्टर व संपत्तियां जब्त करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
Dehradun News: Dgp Ashok kumar Angry on police officers for not stop crime
डीजीपी अशोक कुमार - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर और नैनीताल में लगातार बढ़ रहे अपराधों पर डीजीपी अशोक कुमार ने नाराजगी जताई। बृहस्पतिवार को डीजीपी ने डीआईजी कुमाऊं और दोनों जिलों के कप्तानों की बैठक ली, जिसमें अपराधों पर नियंत्रण और अपराधियों के खिलाफ गैंगस्टर व संपत्तियां जब्त करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन


उन्होंने तत्काल आरोपियों को पकड़ने के निर्देश भी दिए। ऊधमसिंह नगर में सराफा कारोबारी से गैंगस्टर लारेंस विश्नोई और गोल्डी बरार के नाम पर रंगदारी मांगने और हल्द्वानी में सिपाही की पत्नी को चाकू मारने समेत कुछ घटनाओं से दोनों जिलों में कानून व्यवस्था बिगड़ने लगी है, जिससे लोगों में भय और रोष है।
विज्ञापन

Roorkee: ढाबे पर ताबड़तोड़ फायरिंग से मची भगदड़, मालिक ने भागकर बचाई जान, बदमाशों की तलाश में जुटी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
खासकर ऊधमसिंह नगर में व्यापारियों में दहशत है, क्योंकि काशीपुर शहर के तीन सराफा व्यापारियों को रंगदारी मांगने के लिऐ इंटरनेट कॉल का प्रयोग किया गया है। जिस नंबर से फोन आया, वह यूके का बताया जा रहा है।


हालांकि, पुलिस अधिकारियों ने सेटेलाइट फोन से कॉल होने से इन्कार किया है। महल हत्याकांड के बाद अब अंतरराष्ट्रीय गैंग के काशीपुर कनेक्शन ने पुलिस की नींद उड़ा दी है। एसओजी व साइबर सेल मोबाइल नंबर की जांच में जुट गई है।

मंगलवार की शाम शहर के तीन सराफा व्यापारियों से 1.30 करोड़ की रंगदारी मांगने व रंगदारी न देने पर शूट करने की धमकी दी गई थी। इसे लेकर डीजीपी ने तत्काल आरोपियों को पकड़ने और उनके खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने अपराधों पर अंकुश लगाने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed