फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Roorkee Miscreants fired at dhaba stampede broke out Uttarakhand police read more Updates in hindi

Roorkee: ढाबे पर ताबड़तोड़ फायरिंग से मची भगदड़, मालिक ने भागकर बचाई जान, बदमाशों की तलाश में जुटी पुलिस

Fri, 04 Nov 2022 02:12 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, मंगलौर (रुड़की)
संवाद न्यूज एजेंसी, मंगलौर (रुड़की) Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 04 Nov 2022 02:12 PM IST
सार

बदमाशों ने हाईवे किनारे एक ढाबे पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली ढाबा स्वामी के काउंटर पर भी जाकर लगी। किसी तरह ढाबा स्वामी और यहां काम करने वाले लोगों ने मौके से भाग कर अपनी जान बचाई।

विज्ञापन
Roorkee Miscreants fired at dhaba stampede broke out Uttarakhand police read more Updates in hindi
फायरिंग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदमाशों ने हाईवे के किनारे एक ढाबे पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। आसपास के लोगों को आता देख बदमाश मौके से फरार हो गए। पुलिस ने घटनास्थल पर  पहुंचकर दो खोखे अपने कब्जे में लिए है।  सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन

 
 बाइक पर सवार बदमाशों ने हाईवे किनारे अब्दुल कलाम चौक पर आलम के ढाबे पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। बदमाशों द्वारा चलाई गई गोली ढाबा स्वामी के काउंटर पर जाकर लगी है। किसी तरह ढाबा स्वामी व उसके नौकरों ने मौके से भाग कर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन


ये भी पढें...उत्तराखंड में आज बूढ़ी दिवाली:  सीएम धामी ने दी इगास की बधाई, #selfieWithFamily के साथ की ये खास शुरूआत
विज्ञापन
विज्ञापन


गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए, जिन्हें देखकर बदमाश हरिद्वार बाईपास के रास्ते से फरार होने में कामयाब हो गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों की धरपकड़ के प्रयास किए, लेकिन पुलिस को सफलता नहीं मिल पाई। कोतवाली प्रभारी राजीव रौथान ने मौके पर पहुंचकर घटना के बारे में जांच-पड़ताल की। पुलिस मामले की जांच कर रही हैं। पीड़ित पक्ष की ओर से पुलिस को कोई तहरीर नहीं मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed