{"_id":"57d8d5574f1c1b932cd48a22","slug":"promotion-of-headmaster-in-uttarakhand","type":"story","status":"publish","title_hn":"700 हेडमास्टरों को मिलेगा अब तदर्थ प्रमोशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
700 हेडमास्टरों को मिलेगा अब तदर्थ प्रमोशन
बिशन सिंह बोरा/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 14 Sep 2016 10:13 AM IST
विज्ञापन
प्रमोशन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड में प्रिंसिपलों की कमी से जूझ रहे स्कूलों को जल्द प्रिंसिपल मिलने जा रहे हैं।
विज्ञापन
सरकार की ओर से 700 हेडमास्टरों को प्रिंसिपल के पदों पर तदर्थ प्रमोशन दिए जाने की तैयारी है। मुख्यमंत्री की ओर से इस पर सहमति दी जा चुकी है। इससे सालों से बगैर प्रिंसिपलों के चल रहे स्कूलों को जहां प्रधानाचार्य मिलेंगे। वहीं तदर्थ प्रमोशन पाने वाले प्रिंसिपलों को 5400 से बढ़कर 7600 ग्रेड वेतन का लाभ मिलेगा।
प्रदेश में राजकीय इंटरमीडिएट कॉलेजों में प्रिंसिपलों के इक्का दुक्का नहीं, बल्कि 700 पद खाली हैं। प्रिंसिपलों के इतनी बड़ी संख्या में रिक्त पदों को किस तरह से भरा जाए, यह शासन के लिए भी चुनौती बना है। पूर्व में मुख्यमंत्री हरीश रावत ने विचलन से कार्मिक विभाग को प्रिंसिपलों के पदों पर प्रमोशन के लिए सेवाकाल के मानकों में शिथिलता बरतने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन
बावजूद इसके प्रदेश में प्रिंसिपलों की शत प्रतिशत कमी को दूर नहीं किया जा सकता है, शासन की ओर से प्रिंसिपलों के रिक्त पदों पर अर्हकारी सेवा में शिथिलता देते हुए 251 पदों पर पदोन्नति दी गई। वहीं 445 पदों पर प्रभारी व्यवस्था के तहत प्रभारी प्रधानाचार्यों की नियुक्तियां की गईं, लेकिन राजकीय प्रधानाचार्य एसोसिएशन की ओर से प्रभारी व्यवस्था का विरोध किया जा रहा है।
विज्ञापन
एसोसिएशन का कहना है कि समस्त रिक्त पदों पर स्थायी प्रमोशन दिया जाए, लेकिन बगैर सेवा नियमावली में संशोधन के लिए यह सब संभव नहीं हो पा रहा है। ऐसे में शासन स्तर पर अब प्रिंसिपलों की सेवा नियमावली में संशोधन होने तक इन्हें तदर्थ प्रमोशन दिए जाने का निर्णय लिया गया है। शासन की ओर से इसके लिए मुख्यमंत्री से भी सहमति ले ली गई है।
सरकारी स्कूलों में प्रिंसिपलों के पदों पर तदर्थ प्रमोशन के लिए सैद्धांतिक सहमति बन चुकी है, तदर्थ प्रमोशन का शासनादेश जल्द जारी कर दिया जाएगा।
- डा.रणवीर सिंह, अपर मुख्य सचिव
प्रदेश में प्रिंसिपलों के 700 पद खाली हैं, प्रमोशन के लिए शासन की ओर से सेवा नियमावली में संशोधन किया जा रहा है। तब तक समस्त रिक्त पदों पर तदर्थ प्रमोशन दिया जाएगा। इससे तदर्थ प्रमोशन पाने पाले प्रिंसिपल को 5400 ग्रेड पे से बढ़कर 7600 सौ ग्रेड पे का लाभ मिल सकेगा।
- एसएस बिष्ट, प्रांतीय अध्यक्ष राजकीय प्रधानाचार्य एसोसिएशन