फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Promotion in Uttarakhand: DPC held after eight years, 43 officers will get promotion

Promotion in Uttarakhand: आठ साल बाद हुई डीपीसी, 43 अधिकारियों को मिलेगा प्रमोशन

Sat, 23 Jul 2022 12:52 AM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sat, 23 Jul 2022 12:52 AM IST
सार

प्रदेश में विभिन्न विभागों में अधिकारियों की डीपीसी पिछले आठ साल से लटकी हुई हैं। जिस पद पर डीपीसी होती है, उससे एक ऊपर के पद के अधिकारी का भी डीपीसी में मौजूद होना जरूरी है।

विज्ञापन
Promotion in Uttarakhand: DPC held after eight years, 43 officers will get promotion

विस्तार

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग को सचिवालय में अलग कार्यालय मिलने के बाद आठ-आठ साल का डीपीसी का इंतजार खत्म होने लगा है। शुक्रवार को भी आयोग ने चार विभागों की छह डीपीसी करते हुए 43 का प्रमोशन किया।

विज्ञापन


शुक्रवार को सचिवालय में उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने डीपीसी की। इसमें आयोग के अध्यक्ष डॉ. राकेश कुमार के अलावा आयोग के सदस्य डॉ. जेएमएस राणा, रायदत्त गोदियाल, डॉ. ऋचा गौड़ और सचिव कर्मेन्द्र सिंह शामिल हुए। डीपीसी में संबंधित विभागों के अधिकारी भी पहुंचे। आयोग के अध्यक्ष डॉ. राकेश कुमार ने कहा कि अब सचिवालय में डीपीसी होने से निश्चित तौर पर वर्षों से लटकीं हुईं पदोन्नतियां जल्द हो जाएंगी। इसके लिए विशेष ड्राइव चलाई जाएगी।

विज्ञापन

आठ साल से अटकीं पड़ी हैं डीपीसी

प्रदेश में विभिन्न विभागों में अधिकारियों की डीपीसी पिछले आठ साल से लटकी हुई हैं। जिस पद पर डीपीसी होती है, उससे एक ऊपर के पद के अधिकारी का भी डीपीसी में मौजूद होना जरूरी है। आयोग के हरिद्वार स्थित कार्यालय में डीपीसी की तिथियां तय होने के बाद भी अधिकारी समय से नहीं पहुंच पाते थे। इस वजह से डीपीसी अटकती रहती थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन विभागों की हुई डीपीसी

आबकारी विभाग-सब इंस्पेक्टर से इंस्पेक्टर और क्लर्क के कुल 12 पद
स्टांप रजिस्ट्रेशन- निबंधक लिपिक से उप निबंधक और निबंधक विधि से उप निबंधक के 11 पद
पंचायती राज- लेखाकार से कार्याधिकारी और प्रशासनिक अधिकारी से कार्याधिकारी के दो पद
लघु सिंचाई- डिग्रीधारी जेई से एई, डिप्लोमा जेई से एई और बोरिंग टेक्नीशियन से जेई के कुल 18 पद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed