{"_id":"62569aa72ab9d2637a37707a","slug":"promotion-in-jail-department-after-22-years-11-head-wardens-were-made-deputy-jailor","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: राज्य गठन के बाद पहली बार हुई इस विभाग में पदोन्नति, आईजी ने कहा- कर्मचारियों के हितों का रखा जाएगा ध्यान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: राज्य गठन के बाद पहली बार हुई इस विभाग में पदोन्नति, आईजी ने कहा- कर्मचारियों के हितों का रखा जाएगा ध्यान
Wed, 13 Apr 2022 03:18 PM IST
रेनू सकलानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Wed, 13 Apr 2022 03:18 PM IST
सार
आईजी ने बताया कि उनकी योजना उत्तराखंड की जेलों को उन्नत करने की भी है। इसके लिए लगातार काम किया जा रहा है। उन्होंने देश की कई बड़ी जेलों के दौरे कर वहां की व्यवस्थाओं को देखा है।
विज्ञापन
प्रमोशन
- फोटो : amar ujala
विस्तार
राज्य गठन के बाद पहली बार कारागार विभाग में पदोन्नति हुई है। हेड वार्डनों की पदोन्नति कर उन्हें डिप्टी जेलर बनाया गया है। इसके साथ ही एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को भी कांस्टेबल के पद पर पदोन्नति दी गई है। आईजी जेल पुष्पक ज्योति ने बताया कि कारागार विभाग में लंबे समय से प्रमोशन संबंधी काम रुके हुए थे।
विज्ञापन
लगातार जेलों की व्यवस्था में सुधार किए जा रहे हैं। जेलों में तैनात कर्मचारियों के हितों का भी ध्यान रखा जा रहा है। यही कारण है कि लंबे समय से अटकी पदोन्नति अब की गई है। गत 28 मार्च को 11 हेड वार्डनों को डिप्टी जेलर पद पर पदोन्नत किया गया है।
विज्ञापन
चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की पदोन्नति भी 22 वर्षों से रुकी थी। मंगलवार को चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सुदर्शन कुमार का कांस्टेबल चालक के पद पर प्रमोशन किया गया है। इससे पहले भी वार्डन को प्रमोट कर हेड वार्डन बनाया गया था। आईजी ने बताया कि उनकी योजना उत्तराखंड की जेलों को उन्नत करने की भी है। इसके लिए लगातार काम किया जा रहा है। उन्होंने देश की कई बड़ी जेलों के दौरे कर वहां की व्यवस्थाओं को देखा है। अच्छी व्यवस्थाओं को उत्तराखंड की जेलों में भी लागू किया जाएगा।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...हवाई यात्रा करने वाले कृपया ध्यान दें: महंगी हो गई हेली सेवा, दूसरी बार बढ़ा किराया, पढ़िए अब कितनी करनी पड़ेगी जेब ढीली
दो पुलिस उपाधीक्षकों का तबादला
पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने दो पुलिस उपाधीक्षकों (डीएसपी) का तबादला किया है। डीएसपी विमल प्रसाद को चमोली से अल्मोड़ा ट्रांसफर किया गया है जबकि डीएसपी अमित कुमार को ऊधमसिंह नगर से चमोली में तैनाती दी गई है। मंगलवार को यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किए गए हैं।