फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Prohibition on sale of pork in different areas of Shikesh Municipal Corporation

ऋषिकेश नगर निगम के विभिन्न क्षेत्रों में सूअर के मांस की बिक्री पर रोक

Sun, 10 Jul 2022 01:42 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jul 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
Prohibition on sale of pork in different areas of Shikesh Municipal Corporation
अफ्रीकन स्वाइन फीवर से बड़ी संख्या में सुअरों की मौत के बाद डीएम ने ऋषिकेश नगर निगम के दो क्षेत्रों में सूअर के मांस की बिक्री पर रोक लगा दी है। साथ ही इस बीमारी के फैलाव को रोकने के लिए पूरे जिले को इन्फेक्टेड, सर्विलांस और डिजीज फ्री जोन में बांटा है।
विज्ञापन

डीएम डॉ. आर राजेश कुमार ने बताया कि ऋषिकेश नगर निगम के जिन क्षेत्रों में सूअरों में स्वाइन फीवर की पुष्टि हुई है, उसके एक किमी की परिधि को इन्फेक्टेड जोन घोषित किया गया है। यहां सूअर के मांस और सूअर लाने-ले जाने पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहेगा। सुअर के मांस की दुकानों को भी बंद रखना होगा। इन्फेक्टेड जोन में फ्यूमिगेशन करने, स्वाइन फीवर के प्रसार की रोकथाम के उपाय और बीमार पशुओं को स्वस्थ पशुओं से अलग रखने के निर्देश दिए गए हैं। इस जोन में आने वाले सुअरों को वैज्ञानिक तरीके से डिस्पोजल किए जाने को कहा गया है।
विज्ञापन

सर्विलांस जोन में वे क्षेत्र आएंगे, जो इन्फेक्टेड जोन से 10 किमी की परिधि में होंगे। इन क्षेत्रों में भी सुअरों को लाना-ले जाना प्रतिबंधित रहेगा। इन क्षेत्रों में 15-15 दिन के अंतराल में सुअरों के नमूने जांच के लिए आईसीएआर निशाद (भोपाल) प्रयोगशाला भेजने के निर्देश दिए गए हैं। इसी तरह डिजीज फ्री जोन में सर्विलांस जोन से बाहर जिले का संपूर्ण क्षेत्र है। इस क्षेत्र से सुअरों को बाहर अन्य क्षेत्रों में नहीं ले जा सकेंगे। न ही कहीं और से सूअर लाया जा सकेगा। डीएम ने निर्देश दिए कि यह प्रतिबंध आगामी दो महीने या क्षेत्र में रोग की सूचना शून्य होने तक लागू रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये हैं तीनों जोन से जुड़े इलाके
इन्फेक्टेड जोन : इंदिरानगर, वाल्मीकि बस्ती और आईडीपीएल
सर्विलांस जोन : वाल्मीकि बस्ती, इंदिरानगर, गुल्हाटी प्लाट, बनखंडी, ऋषिकेश रेलवे स्टेशन के पास का इलाका, आईडीपीएल, कालेकीढाल, सर्वहारानगर, चंद्रेश्वरनगर, मायाकुंड, चंद्रभागा आदि।

डिजीज फ्री जोन : उक्त दो जोन से इतर जनपद देहरादून के सभी क्षेत्र।
अब तक 200 सुअरों की मौत, 175 बीमार
बीते दिनों बीमारी की चपेट में आकर मरने वाले सुअरों में बीमारी की पुष्टि हो गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सुअरों की मौत का कारण अफ्रीकन स्वाइन फीवर सामने आया है। पशु चिकित्साधिकारी अमित वर्मा ने बताया कि ऋषिकेश नगर निगम क्षेत्र में 200 से अधिक सुअरों की मौत हो चुकी है जबकि करीब 175 सूअर फिलहाल संक्रमित हैं। पांच मृत सुअरों के सैंपल भरकर भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान बरेली भेजा गया था। इनकी जांच रिपोर्ट में अफ्रीकन स्वाइन फीवर की पुष्टि हुई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed