फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Professor of private educational institution raped a girl for four years

Dehradun News: निजी शिक्षण संस्थान के प्रोफेसर ने चार वर्ष तक किया युवती से दुष्कर्म

Mon, 11 Sep 2023 01:48 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 11 Sep 2023 01:48 AM IST
विज्ञापन
Professor of private educational institution raped a girl for four years
युवती ने एक निजी शिक्षण संस्थान के प्रोफेसर पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि प्रोफेसर ने युवती से चार वर्ष तक कई बार दुष्कर्म किया। शादी की बात हुई तो इससे परिवार वाले भी मुकर गए और उसे धमकियां देने लगे। इन आरोपों के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन




एसओ क्लेमेंटटाउन शिशुपाल सिंह राणा ने बताया कि क्षेत्र की एक युवती निजी कंपनी में काम करती है। युवती के अनुसार वर्ष 2019 में उसकी इंस्टाग्राम के माध्यम से सैफ अहमद के साथ दोस्ती हुई थी। सैफ बदरबाग कोइल, गांधी पार्क, अलीगढ़ का निवासी है। वह उस वक्त देहरादून से एमबीए की पढ़ाई कर रहा था। इंस्टाग्राम पर बातचीत के दौरान दोनों में नजदीकियां बढ़ गईं। एक दिन सैफ ने उसे अपने कमरे पर बुलाया और दुष्कर्म किया। युवती ने इस पर सवाल उठाया तो उसने शादी का वादा किया।
विज्ञापन




इसके कुछ दिन बाद उसकी मुरादाबाद के एक निजी शिक्षण संस्थान में प्रोफेसर की नौकरी लग गई। आरोप है कि उसने वहां भी युवती को बुलाया और होटल में दुष्कर्म किया। इस बीच एक दिन उसने युवती को अपने परिवार से भी मिलवाया। सभी शादी के लिए राजी हो गए, लेकिन एक दिन सैफ का फोन आया कि वह उससे शादी नहीं कर सकता। इस पर उसने सैफ के परिजनों से बात की तो वह सब उसे धमकियां देने लगे। अब सैफ ने उससे संपर्क करना ही बंद कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसओ ने बताया कि सैफ समेत उसके भाई अबरेज अहमद खां, मां उजमा निजार और पिता अबरार अहमद खां के खिलाफ दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed