फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   production start in alaknanda power project.

अलकनंदा प्रोजेक्ट: टरबाइन घूमी, पैदा होने लगी बिजली

Sat, 11 Apr 2015 08:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर (गढ़वाल)
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर (गढ़वाल) Updated Sat, 11 Apr 2015 08:48 PM IST
विज्ञापन
production start in alaknanda power project.

10 अप्रैल रात से श्रीनगर स्थित अलकनंदा जल विद्युत परियोजना से विद्युत उत्पादन शुरू हो गया है। परियोजना से हर घंटे औसतन प्रति घंटा 68 मेगावाट (68 हजार किलोवाट) बिजली मिल रही है।

विज्ञापन


अलकनंदा नदी का जल स्तर बढ़ने पर एक टरबाइन की अधिकतम क्षमता के अनुसार 82.5 मेगावाट बिजली मिलेगी। वहीं परियोजना की दूसरी टरबाइन से भी विद्युत उत्पादन शुरू होने लगेगा।
विज्ञापन


330 मेगावाट की जल विद्युत परियोजना की टरबाइनों की चार्जिंग और टेस्टिंग के बाद जीवीके/एएचपीसीएल की ओर से बृहस्पतिवार देर रात से विद्युत उत्पादन का लक्ष्य रखा गया था। प्रथम चरण में एक टरबाइन से विद्युत उत्पादन चालू किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके लिए टरबाइन से पैदा हो रही बिजली और ग्रिड से आ रही बिजली को 400 केवी में सिंक्रोनाइज (समक्रमिक) किया गया। इसके बाद स्विच यार्ड में ग्रिड से विद्युत लाइन जोड़ दी गई।

टरबाइन की क्षमता का टेस्ट हुआ सफल

production start in alaknanda power project.

शुक्रवार तड़के तीन से पांच बजे तक प्रति घंटे 15 मेगावाट की दर से विद्युत उत्पादन हुआ, लेकिन अचानक लाइन ने ट्रिप ले ली।

शुक्रवार दिन से इंजीनियरों से दोबारा से टरबाइन चलाकर सिंक्रोनाइज किया। रात लगभग 12.30 बजे तक इसे ग्रिड से जोड़ दिया गया। इंजीनियरों ने टरबाइन की अधिकतम क्षमता को भी परखा। यह परीक्षण सफल रहा। टरबाइन ने अधिकतम उत्पादन क्षमता 82.5 मेगावाट को क्रास कर लिया। जिस पर इंजीनियरों ने राहत की सांस ली।

इनका है कहना
परियोजना की एक टरबाइन से विद्युत उत्पादन शुरू हो गया है। जैसे-जैसी बर्फ गलने लगेगी, पानी बढ़ता जाएगा। अन्य टरबाइनों से भी उत्पादन बढ़ता जाएगा।
-आरएस चौहान, जनसंपर्क अधिकारी, एएचपीसीएल श्रीनगर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed