फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Procession on Ravidas Jayanti today, route will be diverted

Dehradun News: रविदास जयंती पर शोभायात्रा आज, रूट रहेगा डायवर्ट

Mon, 10 Feb 2025 11:59 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 10 Feb 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Procession on Ravidas Jayanti today, route will be diverted

विज्ञापन




रविदास जयंती पर दून में आज मंगलवार को भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसे लेकर पुलिस ने रूट डायवर्जन प्लान जारी किया है। जिस-जिस चौक पर शोभायात्रा पहुंचेगी वहां से पुलिस रूट डायवर्ट करेगी।

एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि शोभायात्रा दोपहर में दो बजे डीएल रोड से शुरू होगी। जैसे ही शोभायात्रा बैनी बाजार पहुुंचेगी तो बहल चौक से सर्वे चौक की ओर कोई वाहन नहीं जा सकेंगे। यात्रा के सर्वे चौक पर पहुंचने पर रायपुर रोड से आने वाले वाहनों को क्रॉस रोड की ओर भेजा जाएगा। इसके बाद शोभायात्रा के रोजगार तिराहा पहुंचने पर कनक चौक व सर्वे चौक से रोजगार तिराहे की ओर कोई वाहन नहीं आएंगे। इसके बाद लैंसडाउन चौक पहुंचने पर बुद्धा चौक व दर्शनलाल चौक से लैंसडाउन चौक की ओर कोई भी वाहन नहीं जा सकेंगे।
विज्ञापन




दर्शनलाल चौक पहुंचने पर बुद्धा चौक और तहसील चौक से दर्शनलाल चौक की ओर कोई वाहन नहीं जाएंगे। घंटाघर पहुंचने पर दर्शनलाल चौक और ओरियंट चौक से घंटाघर की ओर वाहन नहीं जा सकेंगे। वहीं, इसके बाद जैसे ही शोभायात्रा पलटन बाजार में पहुंचेगी तो सभी जगह से यातायात को सामान्य कर दिया जाएगा। इसके बाद यहां से यात्रा राजा रोड पहुंचेगी तो प्रिंस चौक से तहसील जाने वाले यातायात को चंदन नगर की ओर डायवर्ट किया जाएगा। तहसील चौक पहुंचने पर द्रोण कट से तहसील चौक जाने वाले वाहनों को आईजी कट होते हुए दून चौक की ओर भेजा जाएगा। दर्शन लाल चौक पहुंचने पर तहसील चौक और बुद्धा चौक से दर्शनलाल चौक की ओर कोई वाहन नहीं जाएंगे। लैंसडाउन चौक पहुंचने पर दर्शनलाल चौक व बुद्धा चौक से लैंसडाउन चौक की ओर कोई भी वाहन नहीं जा सकेंगे। यात्रा के कनक चौक पहुंचने पर ओरियंट चौक और लैंसडाउन चौक से कनक चौक की ओर कोई भी वाहन नहीं जा सकेंगे। सर्वे चौक पहुंचने पर कनक चौक, क्रॉस रोड और बहल चौक से वाहनों को डायवर्ट किया जाएगा। करनपुर बाजार पहुंचने पर सर्वे चौक से करनपुर बाजार की ओर कोई वाहन नहीं जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed