Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Process of initiation of underworld don PP Pandey postponed haridwar Uttarakhand News in Hindi

Haridwar: पीपी पांडे को दीक्षा देने की प्रक्रिया स्थगित, जूना अखाड़े के अंतरराष्ट्रीय संरक्षक ने की कार्रवाई

Mon, 16 Sep 2024 11:05 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 16 Sep 2024 11:05 AM IST
सार

अंडरवर्ल्ड डॉन पीपी पांडे को दीक्षा देने की प्रक्रिया स्थगित कर दी गई है। जूना अखाड़े के अंतरराष्ट्रीय संरक्षक ने मामले में कार्रवाई की। 

विज्ञापन
Process of initiation of underworld don PP Pandey postponed haridwar Uttarakhand News in Hindi
जूना अखाड़ा के अंतरराष्ट्रीय संरक्षक श्रीमहंत हरिगिरी महाराज - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

अल्मोड़ा जेल में बंद अंडरवर्ल्ड डॉन प्रकाश पांडे उर्फ पीपी पांडे को दीक्षा देने की प्रक्रिया स्थगित कर दी गई। पंचदशनाम जूना अखाड़ा के अंतरराष्ट्रीय संरक्षक श्रीमहंत हरि गिरी की ओर से यह कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन

हालांकि, अंतिम फैसला गठित समिति की जांच रिपोर्ट के बाद लिया जाएगा, फिलहाल अखाड़े की ओर से दीक्षा देने की प्रक्रिया स्वीकार नहीं की जाएगी। अल्मोड़ा के रानीखेत स्थित खनौइया गांव के प्रकाश पांडे छोटा राजन का दाहिना हाथ हुआ करता था। इन दिनों वह अल्मोड़ा जेल में उम्रकैद की सजा काट रहा है।

विज्ञापन

पिछले साल अगस्त में पौड़ी जेल से पीपी को हरिद्वार जिला कारागार में शिफ्ट किया गया था, मगर कुछ माह पहले उसे अल्मोड़ा जेल में स्थानांतरित कर दिया गया था। हाल ही में पीपी पांडेय को अल्मोड़ा जेल में जूना अखाड़े के संतों ने संन्यास दीक्षा दी थी। उसे कुछ मठों का उत्तराधिकारी भी बनाने की बात सामने आई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

दीक्षा देने की प्रक्रिया को भी रोक
इसी बीच अखाड़े के अंतरराष्ट्रीय संरक्षक श्रीमहंत हरि गिरी महाराज ने पीपी को संत बनाने और दीक्षा के मामले की जांच के लिए सात सदस्यीय कमेटी का गठन किया, जो अभी जांच कर रही है। साथ ही श्रीमहंत हरि गिरी ने दीक्षा देने वाले अखाड़े के थानापति को सस्पेंड कर दिया है। अब दीक्षा देने की प्रक्रिया को भी रोक दिया गया है।



ये भी पढ़ें...Uttarakhand: बदरी-केदार व कार्तिक स्वामी की यात्रा के लिए पैकेज दरें तय, तीन अक्तूबर से मिलेगी ये सुविधा

बताया, दीक्षा देने के मामले में जांच पूरी होने के बाद ही निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका अखाड़े से कोई लेना-देना नहीं है। बताया, प्रकरण की पूरी जांच के लिए सात सदस्यीय कमेटी गठित कर दी गई है। उसकी रिपोर्ट पर आगे की कार्रवाई की जाएगी, इसलिए समिति की रिपोर्ट मिलने का इंतजार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed